यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल कीमतों में होगी वृद्धि, यमुना प्राधिकरण ने लिया फैसला

ढीली होगी जनता की जेब, दोबारा बढ़ीं यमुना एक्सप्रेस-वे की टोल कीमतें

यमुना प्राधिकरण ने यमुना एक्स्प्रेस-वे पर टोल कीमतों में चार प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। अब हर श्रेणी के वाहनों को यहाँ से गुजरने के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। 

ग्रेटोर नोएडा : यमुना प्राधिकारण ने यमुना एक्स्प्रेस-वे पर टोल की दरों में दोबारा इजाफा कर दिया है। इन दरों में लगभग चार प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। अब इस एक्स्प्रेस-वे से गुजरने के लिए वाहनों को अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। शुक्रवार को यमुना टोल प्राधिकरण ने टोल कीमतों में बढ़ोतरी की मंजूरी बोर्ड मीटिंग में दी। गौर करने की बात ये है कि इन टोल कीमतों में 2021 के बाद से लगातार वृद्धि हो रही है। 

काफी समय से लगातार बढ़ रही हैं टोल दरें 
बता दें कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल कीमतों में काफी लंबे समय से बढ़ोतरी हो रही है। इससे पहले 2024 में भी एक्सप्रेस-वे की टोल कीमतों में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। अब इसमें दोबारा से चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यमुना प्राधिकरण का कहना है कि यह टोल वृद्धि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जेपी इंफ्राटेक द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर आधारित है। प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा है कि, "यमुना एक्सप्रेस वे पर नई टोल दरें एक अक्टूबर से लागू हो जाएंगी। नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल द्वारा सुरक्षा रियलटी को लेकर दिए आदेश में यमुना एक्सप्रेस वे की टोल दरों के पुनर्निर्धारण की शर्त शामिल थी। इसलिए दरों को पुनर्निर्धारण किया गया है।"

ग्रेटोर नोएडा से आगरा तक ये हो जाएंगी टोल दरें 

नई टोल दरों के लागू होने के बाद वाहनों को ग्रेटोर नोएडा से आगरा के बीच का सफर ते करने के लिए चार प्रतिशत ज्यादा कीमतें चुकानी पड़ेंगी। अब इन दोनों शहरों के बीच सफर करने के लिए कार चालकों को अब 295 रुपये टोल देना होगा पहले ये टोल कीमत 270 थी। वहीं बस चालकों को 935 रुपये देने पड़ेंगे जो कि पिछली कीमतों से 60 रुपये अधिक है। ओवरसाइज़ वाहनों के लिए भी टोल कीमतों में खासी बढ़ोतरी सामने आई है। अब से इन वाहनों को टोल में 1760 की जगह 1835 रुपये देने पड़ेंगे। 

वाहनों के लिए ये होंगी नई टोल कीमतें

एक अक्टूबर से टोल कीमतें बढ़ने के बाद इस एक्सप्रेस-वे से गुजरने के लिए मोटरसाइकलों को 3.25 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से चुकाने पड़ेंगे। वहीं बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों के लिए ये टोल दरें 8.45 रुपये प्रति किलोमीटर रहेंगी। इसके अलावा कार एवं अन्य हल्के वाहनों को 2.65 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से चुकाने पड़ेंगे। हालांकि, यमुना प्राधिकरण ने दावा किया है कि टोल दरों में इस बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

यमुना एक्सप्रेस-वे के क्या हैं मायने?

दिल्ली से आगरा के बीच बना छह लेन का ये 165 किलोमीटर लंबा एक्स्प्रेस-वे दोनों शहरों के बीच के सफर को आधे से भी कम कर देता है। इसका निर्माण यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने किया था। इस एक्सप्रेस-वे का संचालन जेपी इंफ्राटेक करता है। इस एसप्रेस-वे के कारण यात्रा का समय चार घंटे से घट ढाई घंटे पर आ जाता है। इस एक्सप्रेस-वे से प्रतिदिन लगभग 35 हजार के आसपास वाहन गुजरते हैं। वहीं, वीकेंड्स में तो यह आंकड़ा बढ़कर 50 हजार पर आ वाहन प्रतिदिन पर आ जाता है। इसके होने के कारण दिल्ली और अगर के बीच का सफर बेहद आसान और आरामदायक हो जाता है।