यमुना जल समझौते को लेकर एक बार फिर से विपक्ष सरकार को घेरने में लगा हुआ है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शेखावाटी दौरे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा लगातार हमलावर हो रहे हैं। डोटासरा कभी सरकार से सवाल पूछते रहे हैं तो कभी तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं। सीएम ने कहा कि यमुना जल समझौता शेखावाटी की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान लाएगा। जिसके बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने पूछा की आप किस विश्वास की बात कर रहे हैं मुख्यमंत्री जी.. कैसे विश्वास करें उस भाजपा सरकार पर जिसने शेखावाटी की जनता को पग-पग पर छला है। डोटासरा ने कहा कि जनता सब जानती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयंभू भागीरथ बनकर कभी शेखावाटी में आभार प्रकट करवा रहे हैं तो कभी देव दर्शन यात्राएं कर रहे हैं। 70 साल के इतिहास में पहली बार देखा होगा कि मुख्यमंत्री कार्यालय सरकारी कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री की स्वागत की जानकारी दें। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत की जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को देनी चाहिए थी ना कि सीएमओ को। अपने स्वागत कार्यक्रम को भी मुख्यमंत्री ने सरकारी कार्यक्रम बना दिया। मुख्यमंत्री जो बोल रहे हैं उनमें कोई दम नहीं है।
डोटासरा ने पूछा आप किस विश्वास की बात कर रहे हैं मुख्यमंत्री जी...
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि यमुना जल समझौता शेखावाटी की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान लाएगा। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का नतीजा बताया। कांग्रेस ने शेखावाटी के पानी के मुद्दे को कभी गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन डबल इंजन सरकार ने यह कर दिखाया। जिसके बाद डोटासरा ने पलटवार करते हुए कहा की आप किस विश्वास की बात कर रहे हैं मुख्यमंत्री जी...कैसे विश्वास करें उस भाजपा सरकार पर जिसने शेखावाटी की जनता को पग-पग पर छला है, बार-बार भरोसा तोड़ा है।0सच ये है कि आप सिर्फ लच्छेदार भाषण से भोली-भाली जनता को धोखा देने और झूठ पर झूठ बोलकर गुमराह करने का काम रहे हैं।0बार-बार दंभ भरते हैं कि यमुना का पानी लाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। क्योंकि डेढ़ साल बाद भी कार्य की प्रगति शून्य है।017 फरवरी, 2024 को राजस्थान और हरियाणा के बीच हुए यमुना जल समझौते के MoU को 14 महीने बीत चुके हैं। MoU के बाद 4 महीने में दोनों राज्यों की संयुक्त विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बननी थी, जो अब तक नहीं बनी। और न ही पानी सप्लाई को लेकर सरकार के अधिकारी कोई रोडमैप बना पाए।
डोटासरा ने तंज कसते हुए कहा-यमुना का पानी लाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे
डोटासरा ने कहा की मुख्यमंत्री सिर्फ हवाबाजी करने और टास्क फोर्स के गठन से पानी नहीं आएगा। पानी लाना तो दूर MoU में शेखावाटी की जनता के हितों के साथ कुठाराघात करने वाली भाजपा सरकार आज तक पानी के समझौता भी सार्वजनिक नहीं कर पाई।मुख्यमंत्री ने दावा किया कि शेखावाटी में पेयजल के लिए करोड़ों रुपए का प्रावधान है। कहां है आपका प्रावधान और स्वीकृत राशि ये पैसा धरातल पर क्यों नहीं दिखता? डोटासरा ने कहा मुख्यमंत्री आपकी जानकारी के लिए शेखावाटी में इंदिरा गांधी नहर आधारित वृहद पेयजल परियोजना में जो भी बजट जारी हुआ है, वो पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा जारी किया गया था। आपकी सरकार ने स्वीकृत बजट के काम को भी आगे नहीं बढ़ाया। यकीन न हो तो अपने जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी जी से जानकारी ले सकते हैं। डोटासरा ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि बार-बार झूठ बोलकर और झांसे देकर पद की गरिमा को ठेस मत पहुंचाइये। शेखावाटी की जनता भाजपा के विश्वासघात और छल को अच्छे से समझती है।