पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध जैसे हालात, 300 से ज्यादा मौतें

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष, 300 से अधिक लोगों की मौत, ट्रम्प बोले– दखल दे सकता हूं

 

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी सैन्य संघर्ष ने गंभीर रूप ले लिया है। दोनों देशों के बीच हुई कार्रवाई में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत और 500 से ज्यादा के घायल होने की खबर है। हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ आगे भी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं।

ट्रम्प का बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से जब इस संघर्ष में अमेरिका की संभावित भूमिका को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे दखल दे सकते हैं, लेकिन उनके पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान इस समय “काफी अच्छा प्रदर्शन” कर रहा है।

पाकिस्तान का भारत पर आरोप

पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता ने देश में हो रहे आतंकी हमलों के पीछे भारत की भूमिका होने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि इन गतिविधियों के लिए अफगान तालिबान के नियंत्रण वाले इलाकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कैसे शुरू हुआ संघर्ष?

तनाव की शुरुआत गुरुवार देर रात हुई, जब अफगानिस्तान ने 22 फरवरी को हुए पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ शुरू किया।

पाकिस्तानी वायुसेना ने काबुल, कंधार, पक्तिया और नंगरहार सहित कई इलाकों में एयरस्ट्राइक की।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान