पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या के कुछ घंटों बाद बम हमले की घटना सामने आई है। इसमें बीजेपी के पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। यह घटना कोलकाता से लगे पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के पानीहाटी इलाके में हुई।ग़ौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में हुए चुनाव में भवानीपुर से टीएमसी नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को क़रीब 15 हज़ार वोटों से हराया था, यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के दोलतला इलाके के दोहरिया में हुई. चंद्रनाथ रथ शुभेंदु अधिकारी के करीबी थे. चंद्रनाथ कार से जा रहे थे तभी रास्ते में अचानक एक कार उनकी कार के आगे आई और उन्हें गाड़ी रोकने पर मजबूर किया. गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था. जैसे ही उनकी कार रूकी बाइक सवार हमलावरों ने नजदीक से उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी.
बाइक पर आए हमलावर ने 6 से 10 राउंड फायरिंग की
पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। भाजपा का आरोप है कि रथ की हत्या की साजिश TMC ने ही रची थी।चंद्रनाथ की हत्या बुधवार देर रात 10.30 बजे कर दी गई। वे कोलकाता से मध्यमग्राम अपने घर लौट रहे थे। कोलकाता से करीब 20 km दूर डोलतला से एक कार आई, और उनकी स्कॉर्पियो के सामने जाकर खड़ी हो गई। इसी बीच बाइक पर आए हमलावर ने 6 से 10 राउंड फायरिंग की। दो गोलियां चंद्रनाथ के सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी। उनके ड्राइवर बुद्धदेब बेरा को भी गोली लगी।
सुवेंदु अधिकारी ने PA की हत्या को प्लान्ड मर्डर बताया
सुवेंदु अधिकारी ने PA की हत्या को प्लान्ड मर्डर बताया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि भाजपा बंगाल में गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि दोषियों को सजा मिलेगी. हालांकि टीएमसी ने इस घटना की निंदा की है और सीबीआई जांच की मांग की है.