राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है

दिल्ली में अमित शाह और भजनलाल शर्मा की अहम बैठक, विकसित राजस्थान के रोडमैप पर हुई चर्चा

WhatsApp Image 2026-06-12 at 12

विकसित राजस्थान के रोडमैप पर दिल्ली में अमित शाह और भजनलाल शर्मा की अहम बैठक

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात कर राजस्थान के विकास, सुरक्षा व्यवस्था और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सुशासन को और मजबूत बनाने तथा सहकारिता आंदोलन के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से राजस्थान के विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य सरकार विकसित राजस्थान के विजन को साकार करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से कार्य कर रही है और केंद्र के साथ बेहतर समन्वय को प्राथमिकता दे रही है।