राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत ने पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इस हादसे को सामान्य घटना मानने से साफ इनकार करते हुए कहा कि नई रिफाइनरी में इस प्रकार की आग लगना सामान्य नहीं है और इसके पीछे तोड़फोड़ या साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेषज्ञों की राय का हवाला. गहलोत ने कहा कि उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञों से चर्चा की, जिनका मानना है कि पुरानी रिफाइनरी में आग लगना आम बात हो सकती है, लेकिन नई रिफाइनरी में ऐसी घटना गंभीर लापरवाही या अन्य कारणों की ओर इशारा करती है। उन्होंने कहा कि यह या तो सुरक्षा में चूक का परिणाम हो सकता है या फिर जल्दबाजी में काम पूरा करने के दबाव का असर।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले घटना पर सवाल- गहलोत
पूर्व CM अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हवाला देते हुए कहा कि जब देश का प्रधानमंत्री किसी स्थान पर जाने वाले हों और उससे पहले इतनी बड़ी दुर्घटना हो जाए, तो इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। गहलोत ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां पहले से वहां तैनात रहती हैं, ऐसे में यह घटना और भी गंभीर हो जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से पूरे मामले की गहराई से और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि वास्तविक कारण सामने आ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि सेफ्टी को प्राथमिकता देना सबसे जरूरी होता है, लेकिन यहां इस सिद्धांत की अनदेखी हुई प्रतीत होती है। गहलोत ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है और भ्रष्टाचार अब गांव-गांव तक पहुंच चुका है। हर स्तर पर सिस्टम प्रभावित हो चुका है। महिला सशक्तिकरण पर सरकार को घेरा