राजस्थान के 7 जिलों में लू का कहर ,छत्तीसगढ़ में 111 इंच हुई बारिश

14 राज्यों में मानसूनी धमक: MP-बिहार के 52 जिलों में आंधी- बारिश का अलर्ट

WhatsApp Image 2025-05-28 at 12

देश में मानसून की एंट्री का आज पांचवां दिन है। 14 राज्यों में मानसून की बारिश जारी है। वहीं, छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों में 111 इंच (2840 mm) से ज्यादा बारिश हो चुकी है। यह मई में होने वाली सामान्य बारिश से करीब 6 गुना ज्यादा है। सामान्य तौर पर मई में 430 से 450 mm तक बरसात होती है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को तेज बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। ओडिशा में मानसून आज एंट्री कर सकता है। सरकार ने जिलों प्रशासन को अलर्ट पर रखा है। पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है। मध्यप्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। आज भी भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है। कुछ जिलों में आंधी की रफ्तार 50 kmph तक हो सकती है। बिहार के 12 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज हुआ। आज सात जिलों में हीटवेव जबकि 15 जिलों में दोपहर बाद आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।

देश में इस मानसून सीजन औसत 106% बारिश की संभावना

इस बार मानसून सीजन (जून से सितंबर) में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि 106% तक बारिश हो सकती है। पिछले महीने इसे 105% बताया गया था। जून महीने में भी बारिश सामान्य से ज्यादा होगी। IMD ने 27 मई को बताया था, 'देश में जून के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है, जो 108% हो सकती है। यानी इस दौरान 87 cm से ज्यादा बारिश का अनुमान है। इसे लॉन्ग पीरियड एवरेज यानी LPA कहा जाता है।

MP-महाराष्ट्र में ज्यादा, बिहार-झारखंड में कम बारिश होने का अनुमान

  1. मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और आस-पास के इलाकों में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, केरल और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है।
  2. मध्य और दक्षिण भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य, जबकि पूर्वोत्तर में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।
  3. मानसून के कोर जोन में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और आसपास के इलाके शामिल हैं। इनमें अधिकांश बारिश साउथ वेस्ट मानसून के दौरान होती है। यह रीजन खेती के लिए मानसूनी बारिश पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है।

राज्यों के मौसम का हाल...

नौतपा के तीसरे दिन भी राज्य में गर्मी की बजाय आंधी-बारिश का मौसम रहा। भोपाल, उज्जैन, राजगढ़ समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। आज भी 40 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है। कुछ जिलों में आंधी की रफ्तार 50 kmph तक रह सकती है।

राजस्थान का मौसम

में आंधी-बारिश का दौर धीमा पड़ने के बाद अब गर्मी तेज हो गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को 7 जिलों में तेज गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 15 जिलों में दोपहर बाद आंधी-बारिश की संभावना है

उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी में नौतपा का असर नहीं दिख रहा है। आज प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। यहां 30 से 40 kmph की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। पिछले 48 घंटे में आठ शहरों में बरसात हुई। सबसे ज्यादा फर्रुखाबाद में 10.9 mm पानी बरसा। उम्मीद जताई जा रही है कि 31 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

छत्तीसगढ़ का मौसम

 में पिछले पांच दिनों में करीब 2840 mm पानी बरस चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक यह मई में होने वाली सामान्य बारिश से 6 गुना ज्यादा है। सामान्य तौर पर में 430 से 450 mm बारिश होती है। विभाग इसे प्री मानसून के तौर पर देख रहा है।

बिहार का मौसम

 12 जिलों में आज यानी मंगलवार को बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में 30 से 40 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।

हरियाणा का मौसम

 लगातार 4 दिनों तक बरसात होगी। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बुधवार को 14 जिलों और गुरुवार-शुक्रवार को पूरे हरियाणा में बरसात की संभावना है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम परिवर्तनशील चल रहा है।

पंजाब और चंडीगढ़ का मौसम

 तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। हालांकि ये अभी सामान्य के करीब है। समराला में 40.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से आज के लिए 16 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

 चार जिलों में आज भी आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी मंडी, सोलन और सिरमौर जिले को दी गई है। इन जिलों में 60 kmph की रफ्तार से आंधी भी चल सकता है।