अब मुंबइ से गोवा का सफर होगा आसान, 68 हजार करोड़ की लागत से बनेगा नया एक्स्प्रेस वे

मुंबई से गोवा तक नया 6 लेन एक्सप्रेस वे... सैर की नई सुविधा

सैर सपाटा पसंद करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। महाराष्ट्र सरकार मुंबई से गोवा तक एक नया एक्स्प्रेस वे बनाने वाली है। 6 लेन के इस नए एक्स्प्रेस वे के बनने के बाद मुंबई से गोवा की दूरी तय करने में लगने वाला समय लगभग आधा हो जाएगा। 

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई से गोवा के बीच एक नया एक्स्प्रेस वे बनाने की योजना बनाई है। कोंकण एक्स्प्रेस वे के नाम से बनने वाला यह एक 6 लेन का रोड होगा। इस एक्स्प्रेस वे के बनने से मुंबई और गोवा के बीच की 376 किलोमीटर की दूरी को केवल छह घंटे में तय किया जा सकेगा। मुंबई से सिंधुदुर्ग को जोड़ने वाला यह एक एक्सेस कन्ट्रोल्ड एक्स्प्रेस वे होगा। अभी मुंबई से गोवा की दूरी को तय करने में लगभग 12 से 13 घंटे का समय लगता है मगर इस एक्स्प्रेस वे के बनने के बाद यह समय घटकर आधा हो जाएगा। 
नए एक्स्प्रेस वे के बनने से सफर में यात्रियों का अनुभव और अधिक आरामदायक हो जाएगा। 376 किलोमीटर का यह एक्स्प्रेस वे कोंकण रीजन के कई पहाड़ और नदी नालों को पार करेगा। इस योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि एक्स्प्रेस वे निर्माण से पर्यावरण को किसी तरह का कोई नुकसान ना हो। इसके लिए सरकार ने पर्यावरण मंजूरी लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। निर्माण पूरा होने के बाद यह एक्स्प्रेस वे आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही इससे पर्यटन एवं रोजगार के अवसरों में भी बढ़त होने का अनुमान है।

68 हजार करोड़ की लागत से तैयार होगा 

इस एक्स्प्रेस वे का निर्माण महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास प्राधिकरण निगम (एमएसआरडीसी) कर रहा है। 376 किलोमटेर के इस 6 लेन के एक्स्प्रेस वे को बनाने में 68 हजार करोड़ की लागत आने का अनुमान है। यह एक्स्प्रेस वे पनवेल से रायगढ़ और रत्नागिरी से सिंधुदुर्ग तक जाएगा। निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा 146 हेक्टेर वन भूमि समेत 3792 हेक्टेर भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। एक्स्प्रेस वे पर 14 इन्टर्चेन्ज बनाए जाएंगे। 

नए एक्स्प्रेस वे के निर्माण की जरूरत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि पुराने मुंबई गोवा हाइवे की हालत बहुत खस्ता है। यह हाई वे 523 किलोमटेर लंबा है जिस पर पिछले करीब 13 सालों से हाइवे विस्तार का काम चल रहा है जो कि अभी तक पूरा नहीं हुआ है। बारिश के दौजरण इस हाइवे पर बने गड्ढों से यात्रा का समय और बढ़ जाता है। इसी कारण से यात्रियों की परेशानियों को कम करने के लिए सरकार मुंबई से गोवा के बीच एक नया एक्स्प्रेस वे तैयार कर रही है।