राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला प्रदेश दौरा है

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज राजस्थान दौरे पर, एयरपोर्ट पर CM भजनलाल शर्मा ने स्वागत किया

Nitin Nabin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज राजस्थान के दौरे पर हैं. भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के जयपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की, राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद यह उनका पहला प्रदेश प्रवास है, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है. ​नितिन नबीन का यह दौरा केवल एक औपचारिक स्वागत कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह आगामी पंचायत, निकाय चुनावों और 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए संगठन की 'नब्ज' टटोलने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने का एक बड़ा रणनीतिक कदम है.

टोंक में भाजपा के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज टोंक में भाजपा के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और छह अन्य जिलों के कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरे दौरे के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे। नितिन नवीन के स्वागत को लेकर जयपुर और टोंक में भव्य तैयारियां की गई हैं। पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया. इसके साथ ही बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली और बाड़मेर जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा, जबकि जालौर जिला कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास होगा।

संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों पर रणनीति बनाएंगे

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज राजस्थान के पहले आधिकारिक दौरे पर हैं. वे जयपुर में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों पर रणनीति बनाएंगे.नितिन नबीन का यह दौरा केवल एक औपचारिक स्वागत कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह आगामी पंचायत, निकाय चुनावों और 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए संगठन की 'नब्ज' टटोलने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने का एक बड़ा रणनीतिक कदम है