डोनाल्ड ट्रंप अब टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी उतर आए हैं। उन्होंने एक शानदार गोल्डन स्मार्टफोन और खास

डोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया गोल्डन स्मार्टफोन, मिलेंगे जबरदस्त फिचर्स, कीमत बस इतनी ₹42,900:₹3950 के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी,

Donald Trump launches made in America smartphone

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कंपनी ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन ने 16 जून को ट्रम्प मोबाइल नाम से एक नया स्मार्टफोन ब्रांड और नेटवर्क सर्विस लॉन्च की। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क के ट्रम्प टॉवर में इस नई कंपनी को लॉन्च किया गया है। ब्रांड ने T1 नाम से एक 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया, जिसकी कीमत 499 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 42,900 रुपए है। ये स्मार्टफोन पूरी तरह मेड इन अमेरिका होगा। इसे ऑफिशियल वेबसाइट से 100 डॉलर में बुक किया जा सकता है। इसकी बिक्री सितंबर से शुरू होगी। नेटवर्क सर्विस भी सितंबर से शुरू होगी। इसके तहत 'द 47 प्लान' नाम से एक मंथली प्लान पेश किया गया है। इसकी कीमत 47.45 डॉलर यानी करीब ₹3,950 है। इससे अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। टेलीमेडिसिन और रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी मिलेगी 

T1 फोन अमेरिका में बनेगा, लेकिन ट्रम्प की कंपनी नहीं बनाएगी 

कंपनी का कहना है कि फोन पूरी तरह से अमेरिका में बनाया जाएगा और कॉल सेंटर भी यहीं होंगे। ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन को ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर और एरिक ट्रम्प चलाते हैं। इसका फैसला हितों के टकराव से बचने के लिए किया गया है। ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन खुद न तो फोन डिजाइन कर रही है, न बनाएगी और न ही सर्विस देगी। T1 मोबाइल LLC नाम की एक दूसरी कंपनी बनाएगी। LLC के साथ ट्रम्प ने अपने ब्रांड नेम की लाइसेंसिंग डील की है। 

 अमेरिका में बना ट्रंप ब्रांड का पहला स्मार्टफोन लॉन्च 

डोनाल्ड ट्रंप के परिवार ने उनकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की 10वीं वर्षगांठ पर एक खास तोहफा पेश किया है। उन्होंने एक नया स्मार्टफोन और मोबाइल सर्विस लॉन्च की है। इस स्मार्टफोन का नाम Trump T1 Mobile है और ये पूरी तरह “Made in America” है। इसकी कीमत $499 (लगभग ₹42,900) रखी गई है और इसका डिजाइन खासतौर पर गोल्डन कलर में तैयार किया गया है। इस फोन के साथ ‘The 47 Plan’ नाम की सर्विस प्लान भी शुरू की गई है, जिसकी कीमत $47.45 है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, मैसेज, इंटरनेट और 100 से ज्यादा देशों में फ्री इंटरनेशनल कॉलिंग दी जा रही है।