Gen Z से अपील करते हुए कहा कि जो उनके घर को बर्बाद कर रही है, माता उसे देखे

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट

hhtyt

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें वह मंदिर में माता के सामने अपनी बात रखती नजर आईं। उन्होंने Gen Z से अपील करते हुए कहा कि जो उनके घर को बर्बाद कर रही है, माता उसे देखे। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है।

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। इसी बीच सुनीता आहूजा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मंदिर में मां काली के दर्शन करने पहुंची नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का जिक्र करते हुए महिलाओं और Gen Z से अपने लिए सपोर्ट मांगा।

लोगों से अपील की कि मीडिया में ऐसी बातों को बढ़ावा न दिया जाए

वीडियो में सुनीता ने कहा कि उनके घर और परिवार को लेकर काफी कुछ चल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मीडिया में ऐसी बातों को बढ़ावा न दिया जाए। सुनीता ने भावुक होकर कहा कि उनका घर बिना किसी वजह के टूट रहा है और उन्हें लोगों के समर्थन की जरूरत है।

 

गोविंदा और कोमल रानी को लेकर क्या है मामला?

दरअसल, पिछले कुछ समय से गोविंदा का नाम उनकी फिल्म की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को मुंबई के लालबागचा राजा में साथ देखे जाने के बाद इन चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ा। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्ट्स में इसे कथित रिश्ता और अफवाह ही बताया गया है।

इसी पृष्ठभूमि में सुनीता आहूजा का मंदिर से सामने आया वीडियो चर्चा में है। उन्होंने किसी का नाम सीधे तौर पर लिए बिना अपने जीवन में चल रही परेशानियों और अपने परिवार को लेकर चिंता जाहिर की।

GOLDEN HIND DESK