रतन टाटा ICU में भर्ती: देश के दिग्गज उद्योगपति की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक

रतन टाटा वेंटिलेटर पर, मुंबई के अस्पताल से आई चिंताजनक खबर : सूत्र

images jjjjj

 

Edited by: Kritika

मुंबई : प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन एमिरेट्स, रतन टाटा की सेहत इस समय नाजुक बनी हुई है। वे मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं और ICU में वेंटिलेटर पर हैं।  न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सोमवार को उन्हें रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। 86 वर्षीय रतन टाटा को उम्र से संबंधित कुछ समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है।

टाटा के प्रतिनिधि ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई विस्तृत जानकारी देने से मना कर दिया है। हालांकि, सोमवार को सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा गया कि उनकी सेहत को लेकर अधिक चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

रतन टाटा ने 1991 में टाटा समूह के चेयरमैन का पद संभाला और तब से समूह के कई प्रमुख विकास कार्यों का नेतृत्व किया। टाटा समूह की स्थापना 100 से अधिक वर्ष पहले उनके परदादा जमशेदजी टाटा ने की थी। रतन टाटा के कार्यकाल के दौरान समूह ने टाटा टेलीसर्विसेज (1996) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (2004) जैसी कंपनियों की स्थापना की। चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें टाटा सन्स के चेयरमैन एमिरेट्स का दर्जा दिया गया।

टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, और टाटा केमिकल्स जैसी कंपनियां टाटा समूह की प्रमुख कंपनियां हैं। रतन टाटा के नेतृत्व में समूह ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और यह भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक समूह बना हुआ है।