राजस्थान कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, कई बड़े फैसलों को मंजूरी
जयपुर।
राजस्थान सरकार ने 3 दिसंबर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट व मंत्री परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री उपस्थित रहे।
मुख्य फैसले
1. राजस्थान जन विश्वास संशोधन अध्यादेश 2025
-
केंद्र के जन विश्वास अधिनियम 2023 के अनुरूप राजस्थान में भी छोटे कानूनों में मौजूद जेल व सजा के प्रावधान हटाकर आर्थिक दंड लागू किया गया।
-
उद्देश्य: Ease of Living और Ease of Doing Business को बढ़ावा देना।
-
उदाहरण:
-
राजस्थान वन अधिनियम 1953 में 6 माह जेल की जगह आर्थिक दंड।
-
पेड़ काटने पर जुर्माना ₹100 से बढ़ाकर ₹1000, दोबारा करने पर दोगुना।
-
2. किशनगढ़ एयरपोर्ट विस्तार
-
15 एकड़ भूमि निशुल्क देने का निर्णय।
-
लक्ष्य: जयपुर की एयर ट्रैफिक लोड कम करना और किशनगढ़ को वैकल्पिक एयरपोर्ट बनाना।
3. अनुकम्पा नियुक्ति नियमों में बदलाव
-
आवेदन समय सीमा 90 दिन से बढ़ाकर 180 दिन।
-
वेटिंग लिस्ट अवधि 6 माह से बढ़ाकर 12 माह।
4. राजस्थान प्रवासी नीति 2025
-
दुनिया भर के प्रवासी राजस्थानियों को राज्य से जोड़ने के लिए नई नीति लागू।
-
निवेश को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्टमेंट सेल और लाइज़न ऑफिसर।
-
प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाया जाएगा।
5. राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी 2025
-
छोटे व्यापारियों को राहत।
-
सरकार माइक्रो ट्रेड यूनिट्स को 5 साल तक 6% ब्याज अनुदान देगी।
-
क्रेडिट गारंटी शुल्क का 50% सरकार वहन करेगी।
6. राजस्थान पर्यटन नीति 2025
-
धार्मिक, सांस्कृतिक एवं साहसिक पर्यटन को मजबूत करने पर फोकस।
-
शौर्य सर्किट, धार्मिक हब, वॉचिंग सर्किट जैसी नई पहल।
-
24×7 टूरिस्ट कंट्रोल सेंटर और सुरक्षा तंत्र मजबूत किया जाएगा।