देख लीजिए स्टार्ट बैंक ऑफ इंडिया के नकली नोट, गुजरात में नकली नोट से ठगी का हैरान करने वाला मामला

गुजरात में नकली नोट धोखाधड़ी का मामला, 1.60 करोड़ कीमत के नकली नोट से खरीदा 2100 ग्राम सोना

गुजरात के अहमदबाद के सर्राफा कारोबारी के साथ ठगी की वारदात सामनी आई है। यहाँ ठगों ने व्यापरी को 1.30 करोड़ मूल्य के नकली नोट ठमाकर असली सोना पार कर लिया। 

गुजरात : गुजरात के अहमबाद से धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है। यहाँ जालसाजों ने एक बड़े सर्राफा कारोबारी से 1.30 करोड़ कीमत के असली सोने की नकली नोटों से खरीदा है। 500 रुपये के इन नोटों पर महात्मा गांधी की जगह बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की तस्वीर लगी हुई थी। 
1.60 करोड़ के ये नकली नोट 2100 ग्राम सोना खरीदने के लिए दिए गए थे। सोना लेने के बाद ठगों ने कारोबारी को असली की जगह नकली नोट ठमा दिए। इन नोटों को बिल्कुल ऐसे बांध गया था जैसे बैंक में असली करेन्सी की गड्डी बनाने के लिए किया जाता है। नकली नोट की इस गड्डी पर सील भी लगी हुई थी। जानकारी के अनुसार माणेक चौक स्थति दो व्यापारियों के बीच सोने की डील हुई थी। आंगड़िया बैंक के पास तीन आरोपी नोट गिनने की मशीन और नोट लेकर खड़े थे। व्यापारी के कर्मचारी को सोने की डिलीवरी के समय 1.30 करोड़ के नकली नोट दिए गए थे। ये सभी नोट चिल्ड्रन बैंक के थे। उसके बाद आरोपी ने कर्मचारी को पास के ऑफिस से बाकी 30 रुपये गिनने और ले जाने के लिए कहा। इसके बाद सभी ठग वहाँ से भाग गए। व्यापारी के नवरंगपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस को ठगी की जानकारी हुई।  

राजस्थान का हो सकता है ठग गिरोह 

माणेक चौक के व्यापारी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस को शक है कि इस ठगी को अंजाम देने वाला गिरोह राजस्थान का हो सकता है। नकली नोटों से जुड़े इस मामले को पुलिस ने संज्ञान में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

नोटों पर लिखा था स्टार्ट बैंक ऑफ इंडिया 

सर्राफा कारोबारी को दिए ये नोट पूरी तरह से व्यवस्थित थी। बिल्कुल बैंक से मिलने वाले नोटों की ही तरह इनकी गड्डी बंधी हुई थी। इसी कारण से पहली बार में कारोबारी को भी नोटों की सत्यता पर शक नहीं हुआ। गौर से देखने पर कारोबारी को पता चल कि नोटों पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जगह स्टार्ट बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ था। इसके अलावा इनमें आम नोटों के गांधी जी की जगह बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की तस्वीर छपी हुई थी। नकली नोटों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जफह रिसोल बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ था। 

लो जी कर लो बात, कुछ भी 

गुजरात के अहमदाबाद में नकली नोट धोखाधड़ी का ये मामला जब अनुपान खेर तक पहुँच तो वो भी हैरान नजर आए। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गुजराती चैनल का एक वीडियो साझा करते हुए अनुपम खेर ने लिखा कि, "लो जी कर लो बात! पाँच सौ के नोट पर गांधी जी की जगह मेरी फोटो? कुछ भी हो सकता है।" इसके साथ अनुपम खेर ने चौंकने वाले ईमोजी भी लगाए जो कि साफ दिखाता है कि इन नकली नोटों ने बड़े पर्दे के अभिनय को भी मात दी है।