महिला सुरक्षा पर आमने-सामने हुआ पक्ष-विपक्ष, गहलोत के बयान पर कैबिनेट मंत्री गोदारा ने किया पलटवार 

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने उठाया महिला सुरक्षा का मुद्दा तो, कैबिनेट मंत्री ने पलटवार कर कहा उन्हें नैतिक अधिकार नहीं

godara

प्रदेश में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सियासी बवाल मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। दरअसल टोंक में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और बिजयनगर में स्कूली छात्राओं को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म की घटनाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला। अशोक गहलोत ने कहा नाबालिग बच्चीयों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं से भाजपा के शासन में प्रदेश दुश्मन के मामले में नंबर वन पर हो गया है। गहलोत के इस बयान पर कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने पलटवार किया। सुमित गोदारा ने अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा महिला सुरक्षा पर बोलने का उन्हें नैतिक अधिकार नहीं है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले में राजस्थान नंबर वन
अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था भाजपा के शासन में असुरक्षा के कारण क्या बालिकाओं का घर से निकलना तक बन्द हो जाएगा? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा के शासन में राजस्थान नाबालिगों के साथ बलात्कार के मामलों में देश में नंबर 1 हो गया है। टोंक में नाबालिग दलित बालिका के साथ ब्लैकमेल कर गैंगरेप एवं अजमेर में कई स्कूली छात्राओं के साथ ब्लैकमेलमिंग एवं रेप के मामले दिखाते हैं कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को महिला सुरक्षा के संबंध में गृह विभाग एवं पुलिस विभाग की बैठक कर समीक्षा करनी चाहिए कि राजस्थान में प्रतिदिन स्थिति गंभीर क्यों होती जा रही है।

कैबिनेट मंत्री गोदारा ने गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा उन्हें नैतिक अधिकार नहीं 
कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कांग्रेस के शासन में राजस्थान महिला अपराधों के मामले में पहले स्थान पर था। कांग्रेस की राज में 5 साल में 30 हजार से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई थी। 1.5 लाख से अधिक महिला अत्याचार की एफआईआर दर्ज की गई थी। गोदारा ने यह भी आरोप लगाया कि गहलोत के मुख्यमंत्री रहते हुए दुष्कर्म के मामलों को लेकर झूठे बयान दिए गए थे और महिलाओं के लिए शर्मनाक टिप्पणियां की गईं। सुमित गोदारा ने कहा भाजपा सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर कई प्रयास किए हैं। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों में 10.18 प्रतिशत कमी आई है। अपराध नियंत्रण के लिए भाजपा सरकार की ओर से कई योजनाएं शुरू की गई है। कालिका पेट्रोलियम यूनिट, महिलाओं के लिए 24 घंटे पुलिस सहायता एप, रोडवेज बसों में पैनिक बटन प्रणाली सहित कई योजनाएं महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही है। 

राजस्थान में महिला सुरक्षा को लेकर सियासी संग्राम 
सुमित गोदारा ने गहलोत पर निशाना  साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान राज्य में महिलाओं की सुरक्षा बेहद ही कमजोर थी। रोजाना औसतन 15 दुष्कर्म के मामले दर्ज होते थे। उन्होंने एक अन्य उदाहरण देते हुए कहा कि 2022 में जयपुर के शास्त्रीनगर में एक बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के कारण पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों को छोड़ दिया था। सुमित गोदारा ने कहा भाजपा सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है और महिला अपराधों में कमी लाने के लिए लगातार आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। सुमित गोदारा ने विश्वास जताया की राज्य सरकार इस दिशा में और भी कदम उठाएगी ताकि ऐसी घिनौने अपराधों पर पूरी तरह से काबू पाया जा सके।