मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से राजस्थान में निवेश का आह्वान किया

“व्यापार, निवेश और साझेदारी के लिए राजस्थान तैयार” – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

cm bhajanlal sharma at ficci

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। राजस्थान भी इसी संकल्प के साथ व्यापक विकास कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और अब राजस्थान व्यापार, निवेश और वैश्विक साझेदारी के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री शर्मा नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित फिक्की (FICCI) के 98वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फिक्की, सरकार और उद्योग जगत के बीच सेतु बनकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान समिट के अंतरराष्ट्रीय आउटरीच के लिए फिक्की ने यूके, जर्मनी, यूएई, कतर और सऊदी अरब में विशेष तौर पर साझेदारी की है।

 

पिछले एक दशक में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
जीएसटी, श्रम सुधार, और भारतमाला, सागरमाला, उड़ान जैसी योजनाओं ने देश में आधारभूत संरचना और व्यापारिक माहौल को नई दिशा दी है। मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और यूपीआई ने विकसित भारत 2047 का सशक्त रोडमैप तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा राज्य होने के नाते राजस्थान इस राष्ट्रीय यात्रा में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

 

राजस्थान में तेज़ी से बदलते विकास के आयाम

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का शासन दृष्टिकोण तीन स्तंभों—सुधार, स्थिरता और अवसर—पर आधारित है।

प्रमुख उपलब्धियाँ

  • ईआरसीपी (राम जलसेतु लिंक) परियोजना से 17 जिलों में पेयजल उपलब्ध होगा।
  • महिलाओं के विरुद्ध अपराध में 9.24% की कमी
  • राजस्थान की 12.2% जीडीपी वृद्धि, राष्ट्रीय औसत 9.7% से अधिक।
  • निवेश अनुकूल नीतियाँ, सिंगल विंडो सिस्टम, डिजिटल नवाचार और पारदर्शी भूमि आवंटन।
  • राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट के माध्यम से 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू, जिनमें से 7 लाख करोड़ रुपये के एमओयू जमीन पर उतर चुके हैं

 

नवीकरणीय ऊर्जा का पावरहाउस बनता राजस्थान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान आज भारत में नवीकरणीय ऊर्जा का केंद्र बन चुका है।

  • सौर ऊर्जा उत्पादन में देश में पहला स्थान
  • पवन ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया में अग्रणी
  • 5 लाख से अधिक MSME और स्टार्टअप पंजीकृत
  • I-Start कार्यक्रम के तहत 7,000 से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत
  • सड़क अवसंरचना के लिए 5-वर्षीय योजना में 60,000 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, इंडस्ट्रियल क्लस्टर और आधुनिक हवाईअड्डों का विस्तार

 

पर्यटन क्षेत्र में राजस्थान की मजबूत पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान भारत का सबसे प्रतिष्ठित पर्यटन ब्रांड है।
राजस्थान की संस्कृति, धरोहर, वन्यजीव, त्योहार और व्यंजन इसे विश्व स्तर पर पसंदीदा बनाते हैं।

  • वेडिंग टूरिज्म में राजस्थान शीर्ष पसंद
  • MICE (मीटिंग, इंसेंटिव, कॉन्फ्रेंस, एक्ज़ीबिशन) के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएँ
  • फिल्म टूरिज्म, एडवेंचर, इको-टूरिज्म और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा
  • धरोहर संरक्षण और PPP आधारित होटल विकसित किए जा रहे हैं

 

इस अवसर पर फिक्की अध्यक्ष  हर्षवर्धन अग्रवाल, निर्वाचित अध्यक्ष  अनंत गोयनका सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति और निवेशक उपस्थित रहे।