बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ बड़ा हादसा, अचानक चली गोली से घायल - हालात गंभीर!

Govinda_

Edited by: Kritika

मुंबई: जानेमाने बॉलीवुड अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह गोविंदा के साथ एक गंभीर दुर्घटना हो गई। सुबह करीब 4:45 बजे अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ करते समय गोविंदा गलती से खुद को ही गोली मार बैठे। गोली उनके घुटने पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, गोविंदा अपने घर से बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे और इस दौरान अपने रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे। दुर्भाग्यवश, रिवॉल्वर उनके हाथ से छूट कर गिर गया और मिसफायर हो गया, जिसके चलते गोली उनके घुटने में जा लगी। तुरंत ही उन्हें मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्हें ICU में रखा गया है।

घटना के समय गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के वक्त रिवॉल्वर कैसे गिरा और गोली कैसे चली।

हालांकि, अस्पताल ने अभी तक गोविंदा की हालत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। उनकी स्थिति गंभीर मानी जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख में लगी हुई है। गोविंदा के प्रशंसक और परिवार इस समय उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

घटना की जांच चल रही है और पुलिस इस मामले से जुड़ी सभी संभावनाओं पर गौर कर रही है।