बाबा सिधिकी का बेटा जिशान भी लारेंस गैंग के निशाने पर

बाबा सिधिकी मर्डर के आरोपी का खुलासा- बेटा जीशान सिधिकी भी था शूटर्स का टारगेट

ज़ीशान

मुंबई : बाबा सिद्दिकी हत्याकांड में महाराष्ट्र पुलिस ने कई नये अहम् खुलासे किये है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियो की गिरफ्तारी की है। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में जो बाढ सामने आई है व बेहद चौंकाने वाली है। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार पुछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया की बाबा सिद्धिकी के साथ-साथ उन्हें उनके बेटे जीशान सिधिकी को भी मारने का ऑर्डर मिला था। आरोपियों की जानकारी दी गयी थी कि शनिवार को बाबा सिधिकी व जीशान सिधिकी एक साथ मौजूद रहेगें, हालांकि ऐसा नहीं हुआ - जिशान अपने पिता के साथ ही अपने कार्यालय से निकले थे, परंतु गोलीबारी के चंद मिनटो पहले ही उन्हे दफ्तर से कॉल आ और वो दफतर वापस चले गये। फिर आरोपियों को सुचना दि गयी की पिता-पुत्र में से जो भी पहले दिखायी दे, उसे गोली मार दी और ऐसे में शूटर्स ने बाबा सिधिकी को अपना निशाना बनाया | इस हत्याकांड में पुलिस ने 6 आरोपियो की पहचान की है जिसमे से 4 की गिरफ्तार कर लिया गया है व उनसे पुछताछ लगातार जारी है। घटनास्थल पर ही पुलिस ने दो हमलावर - 19 वर्षीय राजेश कश्यप और 23 वर्षीय गुरमेल बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस षड्यंत्र में शामिल प्रवीण लोनक , शिण कुमार नामक दो और हमलावरों की कल रात महाराष्ट्र टेस ने दर-दबोचा। जबकि मुख्य आरोपी मोहम्मद जीशान अख्तर अन्य दो और अपराधियों की तलाश जारी है।

आपको बता दे जीशान अख्तर इस अपराध का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। जालंधर निवासी मोहम्मद जिशान पर पहले से पंजाब में हत्या और डकैती समेत कई आरोप है। पजाब पुलिस के अनुसार मोहम्मद जिशान अख्तर का लॉरेंस विश्नोई गिरोह से गहरे ताल्लुकात है। पुणे के गैंगस्टर सौरम महाकाल से मोहम्मद जिशान की गहरी मित्रता है। आपको बता दे यह सौरभ महाकाल वही है, जिससे मुंबई पुलिस ने सलमान खान के पिता सलीम खान की धमकी भरे पत्र भेजने के सिलसिले में पुछताछ की थी। वही दूसरी ओर सलमान खान व बाबा में अच्छे संबंध थे। बाबा सिधिकी को कई वर्षों से अभिनेता सलमान खान का बेहद करीबी बताया जाता।  अब मुंबई पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई  है साथ ही सक्रिय रूप से मोहम्मद जिशान अख्तर की तलाश में जुटी है। जैसा कि आपको पता है  मुंबई में शनिवार रात 12 अक्टूबर  को दशहरा समारोह के दौरान पूर्व राज्य मंत्री और NCP नेता बाबा सिधिकी की  मुंबई के बांद्रा में स्थित, उनके कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। बाबा बांद्रा ईस्ट से तीन बार विधायक रह चुके है। बाबा ने अपना राजनितिक सफर कांग्रेस  से शुरू किया था। परंतु इसी साल 2024 के लोकसभा चुनाव  के ठीक पहले, वह  काग्रेस से इस्तीफा देकर NCP अजित पवार गुट में शामिल हो गये थे। बाबा सिधिकी महाराष्ट्र के बेहद नामी व ताकतवर नेताओं में माने जाते थे।

जिशान सिधिकी की Y+ केटेगरी की सुरक्षा दी गयी

इनके बेटे जीशान वर्तमान में महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक है और मुंबई युवा काग्रेस के अध्यक्ष है। अपने पिता के राजनीतिक सफर को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बांद्रा ईस्ट की सीट पर चुनावी सफलता हासिल की है। लेकिन पिता की हत्या से जीशान के लिए राजनीतिक संकट व व्यक्तिगत सुरक्षा दोनो की चिंता  बढ़ गयी है। अपने पिता की विरासत और राजनैतिक पहचान के साथ-साथ परिवार की सुरक्षा के लिए भी चुनौतियों का सामना करना होगा। हालांकि मुंबई पुलिस ने जीशान सिधिकी के ऊपर मंडराते खतरे को  देखकर उनकी सुरक्षा के और कडे इंतजाम कर दिये है। जिशान की सुरक्षा बढ़ाते हुये उन्हें Y कैटेगरी से अब Y+ कैटगरी की सुरक्षा दी गयी है। बाबा सिधिकी के ऊपर हुऐ  हमले की जिम्मेदारी ले रहे लॉरेंस विश्नोई गैंग की  हिट लिस्ट में जीशान व सलमान खान शामिल है, इसी के मद्देनजर महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपियों से पुछताछ के खुलासे के बाद जीशान के साथ- साथ सलमान खान की सुरक्षा भी और कडी कर दी है। नवी मुंबई पुलिस  ने सलमान खान के फार्महाउस की सुरक्षा की समीक्षा की है। महाराष्ट्र पुलिस का कहना है- खान व सिधिकी परिवार को पुरी सुरक्षा दी जायेगी व गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के आदेश पर की गई  इस कॉन्ट्रेक्ट किलिंग के जल्द सारे सबूत व अपराधी न्यायलय में प्रस्तुत करेगी। 

( रिपोर्ट : अनुश्री यादव )