रेलवे पद से दिया इस्तीफा और मलिकार्जुन खरगे से मुलाकात, विनेश- बजरंग के राजनीति में उतरने से नाराज दिख रहीं साक्षी

Wrestler-Sakshi-Malik-alleges-suspended-chief-organising-fake-championships

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की काँग्रेस के साथ जुडने की सभी अटकलें अब सही साबित होती दिख रही हैं। दोनों खिलाड़ी आज काँग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने पहुंचे हैं। इसी बीच विनेश फोगाट ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने रेलवे पद से इस्तीफे की घोषणा की है। 

हरियाणा : हरियाणा राजनीति में एक बड़ा मोड आने वाला है। विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की काँग्रेस के साथ जुडने की अटकलें अब सही साबित होती दिख रही हैं। कयास लगाए जा रहा हैं कि दोनों खिलाड़ी आज ही काँग्रेस के साथ जुड़ जाएंगे। कुछ देर पहले विनेश फोगाट ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर ले रेलवे की नौकरी से इस्तीफे की बात कही है। इसी बीच भारतीय पहलवान साक्षी मालिक ने कुछ ऐसा बयान दिया है जिसमें विनेश के इस फैसले के खिलाफ उनकी नाराजगी साफ नजर आ रही है। 
सियासी गलियारों में चल रही इस राजनीतिक उठापटक के बीच माना जा रहा है कि काँग्रेस विनेश को दादरी सीट से टिकट दे सकती है। बजरंग पुनिया ने अपने लिए बादली विधानसभा सीट से टिकट की मांग की है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि काँग्रेस उन्हें किसी जात बहुल सीट से टिकट दे सकती है। इन दोनों ही खिलाड़ियों की किसान समुदाय पर अच्छी पकड़ है। इस कारण दोनों खिलाड़ियों के काँग्रेस में जुडने से उनकी जीत लगभग सुनिश्चित हो जाएगी। 

काँग्रेस अध्यक्ष के घर पहुंचे दोनों खिलाड़ी 

बुधवार को दोनों खिलाड़ियों की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद लगभग साफ हहो चुका था कि दोनों खिलाड़ी काँग्रेस पार्टी से जल्द ही जुड़ सकते हैं। इसी कतार में आज दोनों खिलाड़ियों ने काँग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कॉंग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। अगर दोनों खिलाड़ी हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले काँग्रेस का हाथ थामते हैं तो ये काँग्रेस के लिए एक बड़ी राजनीतिक जीत सिद्ध हो सकती है। 

मेरा मानना है कि हमें त्याग करना चाहिए : साक्षी मलिक

विनेश और बजरंग के राजनीति में कदम रखने की अटकलों के सही साबित होने से पहलवान साक्षी मलिक कुछ नाराज दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि, "यह दोनों पहलवानों का निजी फैसला है। लेकिन मेरा मानना है कि हमें त्याग करना चाहिए। हमारा आंदोलन बहन-बेटियों की लड़ाई है। इसे गलत रूप ना दिया जाए।" साथ ही उन्होंने रेसलिंग में महिलाओं के शोषण के खिलाफ अपनी जंग के जारी रहने की बात भी कही। साक्षी ने कहा कि मैं हमेशा रेसलिंग के लिए सोचती हूँ, काम करती हूँ और आगे भी करती रहूँगी। इसके अलावा महिला पहकलकवान ने यह भी दावा किया है कि उनके पास भी राजनीति से जुडने का अवसर था। 

विनेश हमारी आन शान, लेकिन काँग्रेस की राजनीति का शिकार : नायब सिंह सैनी 

इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी एक बड़ा बयान दिया है। आज तक के साथ बातचीत में उन्होंने कहा है कि हमने विनेश का सम्मान किया है। वो हमारी बेटी और शान हैं। हालांकि, काँग्रेस राजनीति कर रही है और ये दोनों खिलाड़ी उसी राजनीति का शिकार हो रहे हैं। सारी बातें सामने हैं। विनेश ने भारत का नाम चमकाया है। "

मैंने पहले ही कहा था ये काँग्रेस की चाल : बृजभूषण शरण सिंह 

वहीं इस पूरे मामले पर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, "जब मेरे खिलाफ आरोप लगाए गए तभी मैंने तभी बोल दिया था कि यह साजिश कांग्रेस की है, दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा की है। मैंने पहले भी कहा था आज तो देश कह रहा है। अब मुझे इस बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं ह।" यूपी के गोंडा में आयोजित एक कार्यक्रम में इस विषय पर बोलते हुए वी भावुक हो गए और उनके आँसू निकल गए। वहीं उनके इस बयान पर हरियाणा काँग्रेस ने पलटवार करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि,"हरियाणा की बेटी के लिए भाजपा के दुराचारी सांसद की ये भाषा बता रही कि भाजपा हमारी बेटियों को कभी न्याय नहीं दिलवाएगी। विनेश फौगाट हो या बबीता फौगाट, ये हरियाणा की बेटियां हैं। सबको राजनीति में आने का हक है। लेकिन इस वजह से दुराचारियों को अनर्गल टिप्पणियां करने का कोई हक नहीं।" 

रेलवे अधिकारियों को सौंपा इस्तीफा 

विनेश फोगाट ने रेलवे की अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिख कि," भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौंप दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूँगी।" विनेश पेरिस ओलंपिक 2024 में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण बाहर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने कुश्ती से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। इसी के बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे वी जल्द ही काँग्रेस में शामिल हो सकती हैं। 

हरियाणा में कब हैं विधानसभा चुनाव?

हरियाणा में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में 5 अक्टूबर को मतदान होंगे और 8 अक्टूबर को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। पहले चुनाव आयोग ने इस मतदान और मतगणना के लिए 1 और 4 अक्टूबर की तारीखें सुनिश्चित की थीं। लेकिन इस दौरान बिश्नोई समाज का उत्सव होने के कारण बाद में इन तारीखों में बदलाव कर दिया गया था। दरअसल, बिश्नोई समाज में आसोज अमावस्या उत्सव में हिस्सा लेने की सदियों पुरानी प्रथा है। इसी लरण चुनाव आयोग ने बिश्नोई समाज के मताधिकार का सम्मान करते हुए इन तारीखों में बदलाव कर दिया था।