इंपोर्ट की वजह से कंपनी को करीब 70 फीसदी की इंपोर्ट ड्यूटी और अन्य टैक्स चुकाने होंगे

टेस्ला की भारत में पहली कार लॉन्च, फुल चार्ज पर 500km और 622km की रेंज

Compact electric SUV Model Y showcased at Tesla's Mumbai store.
भारत में टेस्ला का लॉन्च अमेरिका की मशहूर इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने अपनी पॉपुलर SUV मॉडल Y को भारत में ऑफिसियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। मंगलवार को टेस्ला की वेबसाइट पर भारत के लिए मॉडल Y की कीमतें दिखाई गईं। इससे पता चला कि कंपनी ने लंबे इंतजार के बाद भारत में अपनी कारें बेचना शुरू कर दी हैं। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े कार बाजार में टेस्ला अपना पहला शोरूम मुंबई के बांद्र कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में शुरू किया है। आइए आपको लॉन्च हुई टेस्ला की नई कार के बारे में डिटेल से जानकारी देते हैं। 

मुंबई में खुला टेस्‍ला का शोरूम: CM फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'आज हम सभी के लिए बहुत ही हर्ष की बात है कि कई वर्षों से जिसका इंतजार हम कर रहे थे, वो टेस्ला कार. आज टेस्ला का शोरूम मुंबई में खुल गया है. भारतीय बाजार में कंपनी ने मुंबई से अपनी शुरुआत करने की घोषणा की है. अभी-अभी हमने उसका उद्घाटन भी किया है. टेस्ला मुंबई में एक्स्पीरियंस सेंटर के साथ-साथ डिलीवरी की व्यवस्था, लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था और सर्विसिंग की व्यवस्था ला रहा है. टेस्ला ने भी महाराष्ट्र और मुंबई को चुना, मुझे इस बात की भी खुशी है क्योंकि आज इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के क्षेत्र में महाराष्ट्र लीडर बन चुका है. मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में टेस्ला का पूरा इको-सिस्टम महाराष्ट्र में देखने को मिलेगा 

क्‍यों बहुत महंगी होगी टेस्‍ला की कार 

कुल मिलाकर तय है कि टेस्‍ला की ये मॉडल (Model-Y) देश में खरीदारों के लिए एवलेबल होगी. हालांकि भारी इंपोर्ट ड्यूटी लगने के चलते इस कार की कीमत अमेरिका या चीन में इसकी वास्‍तविक कीमत से काफी ज्‍यादा होगी दरअसल, देश में इलेक्ट्रिक कारों का इंपोर्ट करने की वजह से कंपनी को करीब 70 फीसदी की इंपोर्ट ड्यूटी और अन्य टैक्स चुकाने होंगे. देश में इंपोर्टेड व्हीकल्स पर भारी-भरकम टैक्‍स को लेकर एलन मस्क ने नाराजगी भी जताई थी.