नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने धमाल मचा दिया। रोहित शर्मा ने 28 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। आईपीएल में रोहित शर्मा का यह 47वीं फिफ्टी थी। इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रोहित शर्मा अर्धशतक पूरा करने तक गुजरात के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए चौके छक्के की बरसात कर दी। दरअसल रोहित शर्मा ने गुजरात के खिलाफ इस मैच में आईपीएल करियर के 300 सिक्स पूरा कर लिया। आईपीएल में 300 सिक्स लगाने वाले रोहित शर्मा भारत के पहले बल्लेबाज भी उन्होंने इस मामले में वह सिर्फ वेस्टइंडीज के क्रिस गेल से पीछे हैं। क्रिस गेल ने आईपीएल में 357 छक्के लगाए हैं। वहीं भारतीय दिग्गज विराट कोहली 291 सिक्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। क्रिस गेल
रोहित IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने
रोहित शर्मा IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने। उनके अब 302 सिक्स हो गए हैं। रोहित ने कल 81 रन की पारी खेली। सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर्स में क्रिस गेल टॉप पर हैं, उन्होंने अपने 142 मैचों में कुल 357 छक्के लगाए हैं। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम 266 मैचों में 291 छक्के दर्ज हैं। चौथे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 278 मैचों में 264 सिक्स लगाए हैं। वहीं, एबी डिविलियर्स ने 184 मैचों में 251 छक्के लगाकर इस सूची में पांचवां स्थान हासिल किया है।
रोहित IPL में 7 हजार रन बनाने वाले दूसरे बैटर
रोहित शर्मा IPL में 7 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। इस लिस्ट में पहले स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 266 मैचों में अब तक 8618 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 222 मैचों में 6769 रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर 184 मैचों में 6565 रन के साथ डेविड वॉर्नर हैं और पांचवें स्थान पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 205 मैचों में 5528 रन बनाए हैं।