सस्ते होने वाले हैं गूगल के फोन, कंपनी भारत में करेगी निर्माण
Monday, 12 Aug 2024 13:30 pm

Golden Hind News

टेक जाइअन्ट गूगल ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन्स का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कल कंपनी भारतीय बाजार में अपना नया ओहोएन लॉन्च करने वाली है। इसके बाद भारत में गूगल फोन्स की कीमतों में कमी सकती है। 

दिल्ली : गूगल ने भारत में अपने स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने पिछले साल अपने गूगल फॉर इंडिया ईवेंट में इसका ऐलान किया था। अब कंपनी ने भारत में अपने गूगल पिक्सल 8 स्मार्टफोन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इसी के साथ जल्द ही गूगल भारत में अपने नए फोल्डिंग फोन की भी लॉन्चिंग करने वाली है। यह पहला मौका होगा जब गूगल भारतीय बाजार में अपना फोल्डिंग फोन लॉन्च करेगी। 
भारत सरकार काफी समय से भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसी लिए कंपनी ने अब भारत में अपना पहला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किया है। कंपनी से इसके लिए केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का भो शुक्रिया अदा किया है। माना जा रहा है कि भारत में नए फोन का निर्माण शुरू होने के बाद भारतीय बाजार पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इन फोनों की कीमतों में भी भारी गिरावट होने का अनुमान है। हाल ही में गूगल ने भारत के ऑफलाइन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने क लिए रिलायंस डिजिटल स्टोर और क्रोमा के साथ साझेदारी भी करी है। हालांकि अभी तक गूगल ने भारत में अपने लोकल मैन्यफैक्चरर की जानकारी नहीं दी है। मगर माना जा रहा है कि कंपनी डिक्सन टेक्नॉलजी के साथ आ सकती है। कंपनी ने भारत में प्रतिमाह एक लाख यूनिट्स मैन्युफैक्चर करने का लक्ष्य रखा है। गूगल आज अपने पिक्सल 9 फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग करने वाली है। वहीं कल ये फोन भारतीय बाजारों में दस्तक देगा। 

गूगल से पहले ये कंपनी आ चुकी है भारत 

बात दें की भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने वाली गूगल पहली कंपनी नहीं है। गूगल से पहले एप्पल, सैमसंग, शाओमी जैसी दिग्गज मोबाईल कंपनियाँ भी भारत में अपना प्लांट लगा चुकी हैं। एप्पल ने अपने सभी लेटेस्ट फोन्स का भारत में निर्माण में शुरू कर दिया है। वहीं भारत में सैमसंग द्वारा बनवाया गया दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी है।