कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- सरकार की प्राथमिकता आतंकवादियों को पकड़ने की होनी चाहिए कांग्रेस बोली पहलगाम के आतंकी पहले भी हमला कर चुके हमलावर जम्मू-कश्मीर में घूम रहे,हमारे सांसद दुनियाभर में
Thursday, 22 May 2025 02:30 am

Golden Hind News

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजना सरकार की मजबूरी कांग्रेस मोदी सरकार की ओर से अलग-अलग देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने के पीछे सरकार की मजबूरी बताई. कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार की विदेशी कूटनीति पूरी तरह विफल साबित हुई है. यही वजह है कि सरकार अब सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को अलग-अलग देशों में भेजकर अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहा है.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस मामले मे सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा, “11 सालों तक विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस को गालियां देने और बदनाम करने के बाद अब प्रधानमंत्री को मजबूरन सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश भेजना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि सच यह है कि बीजेपी की जहरीली घरेलू राजनीति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को भारी नुकसान पहुंचाया है. जयराम रमेश ने कहा कि मोदी सरकार की ढकोसले भरी कूटनीति बुरी तरह विफल रही है और भारत को एक बार फिर पाकिस्तान के साथ एक ही तराजू में रखकर देखा जा रहा है.

राज्यसभा सांसद खटाना बोले

कश्मीर के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार आवाज उठाई सर्वदलीय डेलिगेशन के सदस्य राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा- पाकिस्तान ने पहले भी कई कायराना हमले किए हैं और भारत ने उचित जवाब दिया है। पहलगाम हमले के बाद पहली बार कश्मीर के निवासियों ने पाकिस्तान के किए इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। हमारी सेना ने इन हमलों के पीछे मौजूद लोगों के बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया 

हालिया सैन्य संघर्ष में चीन ने पाकिस्तान की मदद की 

रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब आप हताश हो गए हैं, आपकी छवि धूमिल हो चुकी है तो सांसदों को विदेश भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालिया सैन्य संघर्ष में चीन ने पाकिस्तान की मदद की थी और दोनों देशों के इसी गठजोड़ को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पहले ही सवाल उठा चुके हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि अब भाजपा की तरफ से सरकार की विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। रमेश का कहना था कि हम चाहते हैं कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को पकड़ा जाए। इस हमले को 1 महीना पूरा होने को आया है। कूटनीतिक प्रयास ठीक हैं, लेकिन हमला करने वाले आतंकवादियों को पकड़ना और उन्हें दंडित करना जरूरी है।