भारत बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, 11 गिरफ्तार, अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात
Monday, 12 Aug 2024 13:30 pm

Golden Hind News

बांग्लादेश में छाई अस्थिरता के बाद से लगातार ही बांग्लादेशी नागरिक भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिशों में लगे हुए हैं। इसी बीच भारतीय सेना ने पूर्वोत्तर सीमा से 11 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। सीमा पर अतिरिक्त सेना बल को तैनात किया गया है। 

मेघालय : बांग्लादेश में कायम राजनीतिक अस्थिरता और हिंसक आंदोलनों के बीच भारत बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ की कोशिशें भी बढ़ गई है। पड़ोसी मुल्क से अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भारत में शरण पाने की आस में सीमा पर डेरा लगाए टिके हैं। भारत सरकार को शरणार्थियों के साथ असामाजिक तत्वों के देश में दाखिल होने की चिंता भी सता रही है। लगातार ही शरणार्थियों द्वारा भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिशें जारी हैं। सीमा पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारत सरकार ने अपने पूर्वोत्तर राज्यों की सीमा पर 70 हजार सीमा सुरक्षा बल जवानों को तैनात किया है। 
भारत सरकार का यह कदम सीमा में किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए उठाया गया है। किसी समूह या व्यक्ति द्वारा करी जा रही घुसपैठ की कोशिश रोकने के लिए जवानों को बल प्रयोग करने के लिए भी तैयार रखा गया है। इसके अलावा भारत ने सीमा पर तैनात बांग्लादेशी सुरक्षा बल (बीजीबी) से संचार चैनल खोले हैं। यह कदम दोनों देशों के बीच किसी भी तरह की गलतफहमी को फैलने से रोकने और दोनों देश के जवानों के बीच शांति स्थापित करने के लिए लिया गया है। सीमा पर इस हलचल के बढ़ने के पीछे की मुख्य वजह बांग्लादेश में शेख हसीना ससरकार के गिरने के बाद छाई राजनीतिक अशान्ति और कलह है। पड़ोसी देश में सरकार गिरने के बाद शुरू हुए हिंसक आंदोलन राजनीतिक आड़ में अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने लगे। इसके बाद से ही सीमा पर घुसपैठ की घटनाओं मे बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, अभी तक किसी भी शरणार्थी को भारत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है। 

11 बांग्लादेशी घुसपैथियों को किया गया गिरफ्तार 

इसी बीच शनिवार को भारतीय जवानों ने मेघालय पुलिस के साथ मिलकर सात बांग्लादेशी नागरिकों और उनके दो भारतीय मददगारों को गिरफ्तार किया है। इन्हें एक चेकपॉइंट पर गिरफ्तार किया गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए सभी को संबंधित पुलिस थानों को सौंप दिया गया है। भारतीय सेना लगातार ही मेघालय, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल से सटे सीमांत क्षेत्रों में गश्त कर रही है। इसके अलावा दो-दो लोगों को त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सीमा से भी पकड़ा गया है। 

बीजीबी के साथ मिलकर काम कर रही भारत सेना 

इस दौरान भारतीय सेना ने पूर्वोत्तर अन्तराष्ट्रिय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश करते हुए 11 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ़ के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में बताया कि आपसी मुद्दों को सुलझाने के लिए बीएसएफ़ अपने समकक्ष बीजीबी के साथ लगातार संपर्क में है। बांग्लादेश में रह रहे भारतीय नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए भी दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत जारी है। 
बीएसएफ़ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर ने बताया कि बांग्लादेश में मौजूदा हालात और स्वतंत्रता दिवस के दौरान भारत बांग्लादेश के बीच लगभग चार हजार किलोमीटर सीमा पर सुरक्षा की समीक्षा के लिए शनिवार को बीएसएफ़ के पूर्वी कमान प्रमुख एडीजी रवि गांधी ने एक परिचालन सम्मेलन की अध्यक्षता करी। इसी दौरान 11 बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से घुसते समय सीमा पर पकड़ा गया है।