बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर 5.5% टूटे सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 80,200 पर, निफ्टी में गिरावट
Tuesday, 29 Apr 2025 13:30 pm

Golden Hind News

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा। निफ्टी में भी करीब 20 अंक की गिरावट है, ये 24,300 पर कारोबार कर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट है। बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर 5.5% तक गिरे हैं।

SBI और जोमैटो के शेयर 3% तक टूटे 

टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, SBI और जोमैटो के शेयर 3% तक टूटे हैं। पावर ग्रिड 1% ऊपर है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में गिरावट है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में सरकारी बैंक का इंडेक्स 1.64%, मीडिया 1.56% और ऑटो 0.55% नीचे हैं। जबकि, रियल्टी सेक्टर में 1.44% की तेजी है। ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार, विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी एथर एनर्जी के IPO में निवेश का आज आखिरी दिन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी का IPO कल यानी 28 अप्रैल से ओपन है। निवेशक इसके लिए 30 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में सरकारी बैंक का इंडेक्स 1.64%, मीडिया 1.56% और ऑटो 0.55% नीचे हैं। जबकि, रियल्टी सेक्टर में 1.44% की तेजी है।

कल बाजार में रही थी तेजी

 सेंसेक्स 70 अंक चढ़कर 80,288 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 7 अंक की तेजी रही, ये 24,336 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी रही। रिलायंस और टेक महिंद्रा के शेयर में 2.2% से ज्यादा की तेजी रही। अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड और सनफार्मा के शेयर 2.3% से ज्यादा गिरकर बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में सबसे ज्यादा गिरावट फार्मा में 1.06%, मेटल में 0.95% और मीडिया में 0.79% रही। IT में 1.23% की तेजी रही।