भाजपा सरकार पर भड़के गोविंद सिंह डोटासरा, मासूम की मौत का सरकार को ठहराया जिम्मेदार मासूम की मौत पर भड़के गोविंद सिंह डोटासरा, भाजपा से पूछा सवाल कब तक सहेगा राजस्थान ?
Thursday, 17 Apr 2025 13:30 pm

Golden Hind News

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए एक के बाद एक कई सारे सवाल उठाए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक विफलताओं को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। डोटासरा ने रणथंभौर में 7 साल के कार्तिक की बाघ के हमले में हुई मौत को उन्होंने हत्या करार दिया। डोटासरा ने प्रदेश में हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 'कब तक सहेगा राजस्थान?' गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की भाजपा को जानता की कोई परवाह नहीं है। डोटासरा ने अलवर में आवारा कुत्तों के आतंक, कोटा में मरीज की जगह अटेंडेंट की सर्जरी और चूरू में इलाज के लिए भटकते मरीजों का जिक्र कर स्वास्थ्य सेवाओं को भगवान भरोसे बताया।

भाजपा सरकार को गोविंद सिंह डोटासरा ने किया सवालों के कटघरे में खड़ा 
सवाई माधोपुर रणथंभौर टाइगर रिजर्व में गणेश मंदिर के रास्ते में एक बाघ ने  7 साल के बच्चे को अपना शिकार बना लिया था। त्रिनेत्र गणेश मंदिर से लौटते वक्त 7 साल का कार्तिक सुमन अपनी दादी के साथ जंगल से गुजर रहा था, तभी एक बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ बच्चे को मुंह में दबाकर जंगल में ले गया और काफी देर तक शव पर बैठा रहा। अब इस मामले पर सियासत भी हो रही है। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस घटना को 'हत्या' बताया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश में ना कानून बचा, ना व्यवस्था हर मोर्चे पर दिख रही सिर्फ़ नाकामी की कथा डबल इंजन का सिस्टम हो गया फेल सवाल पूछता है राजस्थान, आखिर कब तक सहेगा राजस्थान ? 

डोटासरा ने 7 साल के मासूम की मौत का भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार 
गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा भाजपा सरकार का शासन पूरी तरह 'कोलेप्स' कर चुका है, 4 जिलों की ये सुर्खियां प्रदेश की बदहाल और चरमराई व्यवस्था की सच्चाई बता रही हैं। रणथंभौर में 7 साल के कार्तिक की मौत नहीं, हत्या हुई है जिसकी ज़िम्मेदार सरकार है। त्रिनेत्र गणेश मंदिर के पास कई दफा बाघ को देखा गया था, स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर वन विभाग को आगह किया, लेकिन बावजूद इसके सरकार सोती रहीं। नतीजतन द्वारका माली जी के कलेजे का टुकड़ा चला गया लेकिन इनको कोई परवाह नहीं। डोटासरा ने कहा भाजपा की डबल इंजन सरकार में केंद्र से राज्य तक अलवर का बड़ा प्रतिनिधित्व है, लेकिन हालात बद से बद्तर हैं। हर जगह आवारा कुत्तों का आतंक हैं, लेकिन कोई सुनने और देखने वाला नहीं है। माननीयों.. ढाई साल का मासूम किस पीड़ा से गुजर रहा है उसके माता-पिता से पूछो। भाजपा के राज में स्वास्थ्य सेवाओं का सिस्टम तो भगवान भरोसे है। कोटा में मरीज़ की जगह अटेंडेंट की सर्जरी कर दी, तो चूरू में करंट लगने के बाद महिला को कंधे पर लेकर पति अस्पताल में घूमता रहा, लेकिन कोई देखने वाला नहीं था। राजस्थान की जनता ने बड़ी उम्मीद से भाजपा को सत्ता सौंपी थी, लेकिन ये लोग सिर्फ लूट-खसोट और कुर्सी के लालच में एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं। जनता से इन्हें कोई सरोकार नहीं है।