उनके साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति "कुमार दिसानायके" भी मौजूद रहे I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका दौरे पर, गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया
Saturday, 05 Apr 2025 00:00 am

Golden Hind News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी थाईलैंड और श्रीलंका दौरे पर है, जहां उनको श्रीलंका में "गार्ड ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया गया I इस बीच उनके साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति "कुमार दिसानायके" भी मौजूद रहे I 

PM का श्रीलंका दौरा क्यों महत्वपूर्ण है?

यह दौरा PM मोदी और भारत के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है, कई मायनों में दोनों देशों के बीच "रक्षा " समझौता होना तय माना जा रहा है, इसी बीच सबसे महत्वपूर्ण "हिंद महासागर " में सुरक्षा के मुद्दे को ध्यान में रख कर दोनों देश आपसी हितों को मजबूत करेंगे I खास तौर पर हिंद महासागर में दोनों देश एक साथ मिलकर सुरक्षा को मजबूती देंगे I और हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव के कारण रक्षा समझौता कई मायनों में दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण हो गया है I

"चीन" के बढ़ते प्रभाव को रोकना

हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच "भारत–श्रीलंका" का एकजुट होना महत्वपूर्ण है, भारत कई मायनों में श्रीलंका को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए श्रीलंका के साथ बिजली सहित कई महत्वपूर्ण समझौते किए, भारत ,श्रीलंका के साथ मिलकर ही चीन को हिंद महासागर में रोक सकता है I जिससे भारत, श्रीलंका के साथ मिलकर हिंद महासागर में सुरक्षा को और मजबूती देने का प्रयास करेगा I हम आपको बता दे चीन शुरू से ही भारत को कही न कही अर्थव्यवस्था में पीछे की और धकेलना चाहता है, अगर चीन हिंद महासागर में अपना वजूद मजबूत कर लेता है तो भारत के लिए "खतरा" पैदा करेगा I