चला गया यूपी, अब फिगर छोड़ो 4 बच्चे पैदा करो
Saturday, 03 Aug 2024 13:30 pm

Golden Hind News

उज्जैन में बड़नगर रोड बड़नगर रोड स्थित मोहनपुरा में श्री बाबाधाम मंदिर (अर्जी वाले हनुमान 81 फीट) में चल रही श्रीमद भागवत कथा में हिन्दू धर्म गुरु महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानन्द महाराज जी ने एक विवादित बयान दे दिया है। पढिए पूरी खबर- 

उज्जैन: अगर दो बच्चों का सोचा है तो 3 पैदा करो, फिक्र करने की जरूरत नहीं है। हम तीसरे बच्चे का ख्याल रखेंगे। अगर अभी भी लोग नहीं जागे तो इंडिया भी इंडोनेशिया बन जाएगा। ये विवादित बोल हैं हिंदू धर्म गुरु स्वामी प्रेमानंद महाराज के।
भोले बाबा की नगरी उज्जैन में चल रही श्रीमद भागवत कथा में अपने विवादित बोलों के कारण महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज विवादों के घेरे में हैं। उन्होंने कहा की अन्य समुदायों में वे आथ आठ बच्चे पैदा कर रहे हैं और हमारी माएं फिगर मेंटेन करने के भ्रम में हैं। किसी विशेष समुदाय को निशाने पर रखकर उन्होंने कहा की हम आज भी उन्हें अल्पसंख्यक समझ रहे हैं। अब वो दिन ज्यादा दूर नहीं है जब हम कश्मीर की तरह ही अल्पसंख्यक बन जायेंगे। इतना कहना पर भी वे नहीं रुके और हिंदू महिलाओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने की सलाह देने लगे। उन्होंने कहा की अगर आपने दो बच्चों का सोचा है तो 3 करिए। तीसरे का ख्याल हम रखेंगे। यूपी की बात करते हुए उन्होंने कहा की आधा यूपी चला गया है जिसमें से 17 में अब हिंदू नहीं रहे। ऐसी ही स्थिति पश्चिम बंगाल में भी है। अगर लोग अभी भी नहीं जागे तो भारत जल्द ही इंडोनेशिया बन जाएगा। 25 साल पहले वो 2 करोड़ थे, फिर 9 करोड़ हुए अब 38 करोड़ हो जाएंगे। क्या हजारों भक्तों की ऐसी भीड़ संबोधित करते हुए जो उन्हें गुरु मानते हैं महाराज जी का ऐसा बयान देना न्यायपूर्ण दृष्टि से सही है।