उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई ने डोटासरा पर साधा निशाना, आखिर क्यों कहा शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस... 'गजनी अंकल बन गए हैं डोटासरा' यह क्या बोल गए उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई 
Tuesday, 21 Jan 2025 12:30 pm

Golden Hind News

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा लगातार भजनलाल सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में अब राज्य सरकार के उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई ने डोटासरा पर पलटवार किया है। मंत्री केके विश्नोई ने कहा की भजनलाल सरकार को 1 वर्ष पूर्ण हो चुका है और इस 1 वर्ष के अंदर भाजपा सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। भाजपा सरकार ने 1 वर्ष में जो किया है वह 80 वर्षों में कभी नहीं हुआ है। लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को यह विकास रास नहीं आ रहा है। और यही कारण है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासराग गजनी अंकल बन गए हैं। 13 महीने पहले हुए वोट पर चोट का इतिहास डोटासरा भूल गए हैं। शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस के कारण ही डोटासरा अनर्गल बयान दे रहे हैं।

मंत्री के के विश्नोई ने डोटासरा को कह दिया गजनी अंकल 
केके विश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ही राइजिंग राजस्थान जैसे ऐतिहासिक कार्यक्रम को साकार रूप दिया और देश विदेश से निर्देशकों को राजस्थान में निवेश करने के लिए बुलाया था। राइजिंग राजस्थान का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से होना और उसमें 35 लाख करोड़ का निवेश होना आधुनिक डिजिटल युग और राजस्थान के विकास का ऐतिहासिक उदाहरण है। केके विश्नोई ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री के लिए अब शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं रोज झूठे बयान दे रहे हैं। यह लोग सिर्फ झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करना चाहते हैं।

 झूठा बयान देने का है हर दिन का काम-विश्नोई 
केके विश्नोई ने कहा कि डोटासरा गजनी अंकल बन गए हैं। उन्हें शोर्ट टर्म मेमोरी लॉस के कारण 13 महीने पहले हुए वोट पर चोट का इतिहास याद नहीं है, लेकिन राजस्थान की जनता समझदार है। और इसी का परिणाम है कि उपचुनाव में राजस्थान की जनता ने सात में से एक नम्बर दिया और इनके झूठे वादों और खोखली घोषणाओं को फेल साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में नौकरियों की लगातार बौछार हो रही है। अब बिना पेपर लीक हुए 110 से भी ज्यादा परीक्षाएं बिना व्यवधान के आयोजित हो चुकी हैं। युवा वर्ग अब समझ चुका है की भजनलाल सरकार में पेपर लीक करने वालों की दाल गलने वाली नहीं है। और भजनलाल सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर कटिबद्ध है और किसी भी हालत में पेपर-लीक सरगनाओं को नहीं बख्शा जाएगा।

 

गोविंद सिंह डोटासरा पर साधा मंत्री के के विश्नोई ने निशाना
केके विश्नोई ने कहा की कुछ नेता लगातार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं जैसे एक होड मची हुई है की कुछ ना कुछ बोलना जरूरी है। उन लोगों के पास में तथ्यात्मक बातें नहीं है। कांग्रेस के कार्यकाल में कई सीएम घूम रहे थे। कोरोना काल के दौरान सरकार जनता को बचाने के बजाए सरकार बचाने में लगी हुई थी। भाजपा को जनता ने पूर्ण बहुमत देकर जयपुर भेजा है। सरकार को जनहित में कैसे चलना है यह विपक्ष से सलाह नहीं चाहिए। पहली बार 4 लाख 90 हजार करोड़ का बजट दिया है। यह सिर्फ घोषणा नहीं की है बल्कि उसे जमीन पर कैसे उतरता है इसके लिए भी मॉनिटरिंग की जा रही है।