आरएलपी के दो प्रत्याशी हुए निर्वाचित जिला परिषद के सभी 57 वार्डों के परिणाम घोषित, कांग्रेस ने 42 एवं भाजपा ने 13 वार्डों में दर्ज की जीत
Monday, 23 Nov 2026 00:00 am

Golden Hind News

पंचायतीराज आम चुनाव के तहत जयपुर जिला परिषद के सभी 57 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि घोषित परिणामों के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 42 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के 13 प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 2 वार्डों में जीत हासिल की है।

ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पुनर्मतदान प्रक्रिया पूर्ण

उन्होंने बताया कि ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पुनर्मतदान वाले जिला परिषद के वार्ड संख्या 13 से भाजपा की बादाम देवी तथा वार्ड संख्या 52 से कांग्रेस के कालूराम शर्मा विजयी घोषित हुए हैं। इन दोनों वार्डों के परिणाम घोषित होने के साथ ही जिला परिषद के सभी 57 वार्डों की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है।