पुनर्मतदान के लिए संबंधित मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी नगर निगम जयपुर के 5 मतदान केन्द्रों पर 16 सितम्बर को होगा पुनर्मतदान
Tuesday, 15 Sep 2026 00:00 am

Golden Hind News

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 09 के बूथ संख्या 111, वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 235, वार्ड संख्या 25 के बूथ संख्या 343 तथा वार्ड संख्या 34 के बूथ संख्या 477 एवं 484 पर पुनर्मतदान (फ्रेश पोल) कराया जाएगा। इन मतदान केन्द्रों पर 16 सितम्बर, 2026 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक पुनर्मतदान होगा।

पुनर्मतदान के लिए संबंधित मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुनर्मतदान के लिए संबंधित मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। पुनर्मतदान के दौरान पूर्व मतदान में लगाई गई अमिट स्याही के निशान की उपेक्षा की जाएगी तथा मतदाता के बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर अमिट स्याही लगाई जाएगी। पुनर्मतदान में नए मतपत्रों का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान सम्पन्न होने के बाद 17 सितम्बर, 2026 को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ की जाएगी।