14 सितंबर को आएगा रिजल्ट राजस्थान में 2 चरण में होंगे निकाय चुनाव, 9 और 11 सितंबर को होगी वोटिंग
Wednesday, 19 Aug 2026 00:00 am

Golden Hind News

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में निकाय चुनाव दो चरणों में 9 और 11 सितंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 सितंबर को की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को चुनाव कार्यक्रम जारी किया। पहली बार सभी निकायों में एक साथ चुनाव राजस्थान में ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेश के नगरीय निकायों में चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। इससे चुनाव प्रक्रिया को एक निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का प्रयास किया गया है।

1.44 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

निकाय चुनाव में करीब 1.44 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव 10,245 वार्डों में प्रस्तावित हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार जयपुर नगर निगम क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता हैं।  चुनाव के बाद नगर निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी तय कर दी गई है। 21 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा, जबकि 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाएगा।

9 सितंबर को पहला और 11 सितंबर को दूसरा चरण

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

चुनावी तैयारियां तेज

निकाय चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। प्रदेश के 300 से अधिक नगरीय निकायों में चुनाव होने हैं। हाल ही में निकाय चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया भी पूरी की गई थी। राजस्थान निकाय चुनाव 2026: अब 9 और 11 सितंबर को मतदान के बाद 14 सितंबर को तस्वीर साफ हो जाएगी कि प्रदेश के नगरीय निकायों में किस दल और उम्मीदवार को जनता का समर्थन मिला।