भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रयास रंग लाए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
Friday, 31 Jul 2026 00:00 am

Golden Hind News

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रयासों का सकारात्मक असर देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं और ग्राम साथिनों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि, ग्रेच्युटी भुगतान सहित अपनी विभिन्न लंबित मांगों पर सरकार की सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम साथिनों की समस्याओं एवं मांगों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है और उनके हित में सकारात्मक निर्णय लेने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम साथिनों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की ओर से मिले आश्वासन से उनमें नई उम्मीद जगी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानदेय वृद्धि, ग्रेच्युटी भुगतान और अन्य लंबित मांगों पर शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल से उनकी आवाज सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंची है, जिससे उन्हें अपनी मांगों के जल्द समाधान की उम्मीद बढ़ी है।