आज से व्हाट्सएप नंबर 9461062705 पर ‘Hi’ भेजते ही 27 तरह की सरकारी सेवाएं खुलेंगी। सीएम भजनलाल शर्मा ने किया ‘ई-मित्र व्हाट्सएप सेवा’ और स्मार्ट परियोजना का शुभारंभ
Wednesday, 01 Jul 2026 02:30 am

Golden Hind News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 29वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ई-गवर्नेंस के उद्घाटन अवसर पर ई-मित्र वॉट्सएप सेवा का शुभारंभ किया। अब नागरिक WhatsApp के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं की जानकारी व सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही उन्होंने कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इससे पहले उन्होंने तकनीकी सेवाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। 

85 पैसे पर कौन पंजा मारता था, यह सब जानते हैं- भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 29वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ई-गवर्नेंस में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 85 पैसे पर कौन पंजा मारता था, यह सब जानते हैं।  सोचिए, उस समय की सरकार कितनी लाचार थी। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद डिजिटल माध्यम से होने वाले लेनदेन और तकनीक आधारित व्यवस्था को मजबूत किया गया। इससे योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों तक पहुंचने लगा और बीच में होने वाली गड़बड़ियों पर प्रभावी रोक लगी है।

व्हाट्सएप नंबर 9461062705 पर ‘Hi’ भेजते ही 27 तरह की सरकारी सेवाएं खुलेंगी

नई व्यवस्था के तहत नागरिकों को 9461062705 नंबर पर "Hi" टाइप कर भेजना होगा। इसके बाद ई-मित्र की 27 सेवाओं का मेन्यू खुल जाएगा, जहां से विभिन्न सरकारी सुविधाओं का चयन किया जा सकेगा। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिजली और पानी के बिल जमा करने, जाति, मूल निवास, ईडब्ल्यूएस, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं के लिए आवेदन करने तथा कई दस्तावेज डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।