यह पुस्तक विशेष रूप से इंग्लिश मीडियम स्टूडेंट्स के लिए तैयार की गई है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ‘Economic Overview of Rajasthan’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया
Saturday, 13 Jun 2026 02:30 am

Golden Hind News

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ‘Economic Overview of Rajasthan’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक विशेष रूप से इंग्लिश मीडियम स्टूडेंट्स के लिए तैयार की गई है। पुस्तक में राजस्थान की अर्थव्यवस्था से संबंधित नवीनतम डेटा, बजट, वित्त, योजनाएं, आर्थिक सर्वेक्षण एवं विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों का सरल एवं परीक्षा-उपयोगी प्रस्तुतीकरण किया गया है।

वर्तमान समय में अंग्रेजी भाषा का महत्व लगातार बढ़ रहा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में अंग्रेजी भाषा का महत्व लगातार बढ़ रहा है और विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में आगे बढ़ाने के लिए ऐसी पुस्तकों की आवश्यकता है, जो उनकी समझ को सरल और प्रभावी तरीके से विकसित कर सकें। उन्होंने पुस्तक के लेखकों और प्रकाशकों को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। दीया कुमारी ने विद्यार्थियों से अध्ययन के प्रति समर्पित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में सहायक होगी और उन्हें अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। यह पुस्तक RAS, RPSC 1st एवं 2nd Grade, REET, SI, Patwar, EO/RO, Junior Accountant एवं अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी संदर्भ पुस्तक सिद्ध होगी।