राजस्थान में गैस-तेल का स्टॉक पर्याप्त, CM ने जनता को भरोसा दिया इजराइल-अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच राजस्थान में गैस-तेल की स्थिति: CM भजनलाल शर्मा ने दी जनता को भरोसा, केंद्र ने 10% अतिरिक्त गैस आवंटित की
Friday, 27 Mar 2026 02:30 am

Golden Hind News

राजस्थान में गैस-तेल का स्टॉक पर्याप्त, CM ने दी जनता को भरोसा

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में गैस-तेल के संकट को लेकर कहा कि यह स्थिति ना तो केंद्र सरकार, ना प्रदेश की सरकार और ना ही किसी राजनीतिक दल के द्वारा पैदा हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में गैस-तेल का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है और जनता को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। केवल सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सीएम ने यह बात आज गुरुवार को सर्वदलीय बैठक में कही, जो इज़राइल-अमेरिका-ईरान युद्ध के प्रभावों को देखते हुए बुलाई गई थी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेश में तेल और गैस की कीमतें नहीं बढ़नी चाहिए और उन्होंने सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि आपदा की स्थिति में वे सरकार के साथ हैं।

बैठक में सुभाष गर्ग, मनोज नयांगली, अशोक कोठारी सहित अन्य विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायक भी मौजूद रहे। टीकाराम जूली ने कहा कि उन्होंने सीएम से जनता को वास्तविक स्थिति बताने का आग्रह किया है, ताकि सप्लाई और डिमांड के आंकड़े सार्वजनिक हों और पैनिक स्थिति न पैदा हो।

केंद्र सरकार ने राजस्थान को 10 प्रतिशत अतिरिक्त कॉमर्शियल गैस का आवंटन देने का निर्णय लिया है। इस पर सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।