रोजगार मेले, 1 लाख से अधिक नौकरियां, पेपर लीक मुक्त भर्ती, युवा नीति और स्वरोजगार योजना की बड़ी घोषण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को बताया राजस्थान की ताकत, रोजगार-भर्ती कैलेंडर व युवा योजनाओं की बड़ी घोषणा
Monday, 12 Jan 2026 02:30 am

Golden Hind News

राजस्थानराष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राजस्थान और भारत के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिन उस महापुरुष की जयंती है, जिसने विश्व को भारत की आत्मा से परिचित कराया — स्वामी विवेकानंद।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, “आज मैं उस युवा शक्ति को नमन करता हूं जिसने हर युग में राष्ट्र की दिशा बदलने का काम किया है। स्वामी विवेकानंद जी ने 1893 में कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी और आज हम देख रहे हैं कि वह कथन साकार हो रहा है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की बढ़ती ताकत को देख रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कोटा और जोधपुर में रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है। कोटा में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और जोधपुर में मंत्री मदन दिलावर युवाओं से सीधे जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को अवसर देने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद युवाओं से किया गया वादा निभाया जा रहा है। “हमने कहा था कि युवाओं के सपनों को टूटने नहीं देंगे और आज गर्व से कह सकता हूं कि हम अपने संकल्प पर खरे उतर रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने पेपर लीक के मुद्दे पर पूर्ववर्ती सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले के दौर में परीक्षाओं की पवित्रता से खिलवाड़ हुआ। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में 19 में से 17 परीक्षाएं रद्द हुईं, जिससे लाखों युवाओं के सपने टूट गए। “हमने तय किया कि अब ऐसा कभी नहीं होगा और परिणाम आपके सामने हैं — लगभग 300 भर्तियां हुईं, एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।”

उन्होंने जानकारी दी कि पिछले दो वर्षों में

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है, जिससे युवाओं को यह पहले से पता रहेगा कि विज्ञप्ति कब आएगी, परीक्षा कब होगी और नियुक्ति पत्र कब मिलेगा। इससे भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी।

युवाओं के कौशल और उद्यमिता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि युवा नौकरी खोजने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बने। उन्होंने बताया कि

मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के तहत अब तक 4 लाख से अधिक युवाओं को 1150 करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता प्रदान की गई है।

खेलों के क्षेत्र में सरकार की पहल बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में खेल संस्कृति को नई दिशा दी जा रही है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का सफल आयोजन, 17 नए खेलो इंडिया केंद्रों की स्थापना, राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम, स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम और खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता जैसे कदम उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत 18 से 45 वर्ष के युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण देकर उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही प्रदेश की नई युवा नीति और रोजगार नीति का भी विमोचन किया गया है, जो कृषि, MSME, पर्यटन, नवीकरणीय ऊर्जा और तकनीकी क्षेत्रों में युवाओं को सशक्त बनाएगी।

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें। उन्होंने कहा, “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए — यही संदेश आज के भारत और राजस्थान के युवाओं के लिए है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा राजस्थान बनाना है, जहां योग्यता की कदर हो, मेहनत का सम्मान हो और ईमानदारी को पुरस्कार मिले। उन्होंने युवाओं से प्रदेश के बजट निर्माण में सुझाव देने की भी अपील की और कहा कि युवा सहभागिता से ही विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा।