
राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार के ये दो वर्ष सुशासन, विकास और विश्वास के दो वर्ष हैं। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे पर खरा उतरते हुए सरकार ने संकल्प पत्र के लगभग 70 प्रतिशत वादे केवल दो वर्षों में पूरे कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने केवल घोषणाएं नहीं कीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाला काम करके दिखाया है। यही कारण है कि आज राजस्थान देश के बेस्ट परफॉर्मिंग राज्यों में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि
सरकार द्वारा लिए गए 392 संकल्पों में से 274 संकल्प पूर्ण या प्रगति पर हैं
बजट घोषणाओं में से 73 प्रतिशत घोषणाएं पूरी या प्रगतिशील हैं
उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की कार्यशैली का मूल आधार है।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान जैसे जल-संकटग्रस्त प्रदेश में पानी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ईआरसीपी (राम जल सेतु लिंक परियोजना) को गति दी गई
पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में सिंचाई और पेयजल सुविधा मिलेगी
जल जीवन मिशन के तहत 13 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल
14,000 से अधिक ग्राउंड वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का निर्माण
जल संरक्षण के तहत 3.6 लाख से अधिक कार्य पूर्ण
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान अब ऊर्जा सरप्लस राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विद्युत उत्पादन क्षमता 6,363 मेगावाट से बढ़कर 30,525 मेगावाट
1.93 लाख करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू
सौर ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में
39,891 किलोमीटर सड़कों का विकास
27,238 करोड़ रुपये से सड़क निर्माण
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और अटल प्रगति पथों को मंजूरी
यह विकास गांव, किसान और व्यापार को नई गति दे रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने गरीब और वंचित वर्गों के लिए ठोस कदम उठाए—
₹450 में गैस सिलेंडर योजना
अन्नपूर्णा रसोई योजना का विस्तार
सामाजिक पेंशन बढ़ाकर ₹1250 प्रतिमाह
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों घर स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में पेपर लीक से युवा निराश थे, लेकिन—
एसआईटी गठित कर दोषियों पर कार्रवाई
बिना पेपर लीक 296 परीक्षाएं आयोजित
90,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी
1.53 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी
किसानों को ब्याज मुक्त ऋण और बोनस
दिन में बिजली की व्यवस्था
महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना
आयुष्मान योजना के तहत 35 लाख से अधिक लाभार्थी
मुख्यमंत्री ने कहा कि—
अपराधों में उल्लेखनीय कमी
महिला अपराधों में गिरावट
जबरन धर्मांतरण पर सख्त कानून
राजस्थान में अब कानून का इकबाल बुलंद हुआ है।
राजस्थान निवेश समिट से लाखों करोड़ के एमओयू
प्रवासी राजस्थान दिवस का सफल आयोजन
विदेशों और राज्यों में राजस्थान फाउंडेशन के नए चैप्टर
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा—
“हवा के रुख पर चलने से मंज़िल नहीं मिलती,
चिराग अपनी लौ से अंधेरे को चीर देते हैं।”
उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार अपने कार्यकाल में सभी वादे पूरे करेगी और राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करेगी