
प्रवासी राजस्थानी दिवस सम्मेलन में उद्योग, निवेश और विकास के मुद्दों पर बोलते हुए मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजस्थान की आर्थिक प्रगति को लेकर बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा कि राजस्थान आज केवल Rising Rajasthan नहीं, बल्कि एक Reliable और Receptive राज्य बन चुका है।
अपने संबोधन की शुरुआत राठौड़ ने एक भावनात्मक संदेश के साथ की।
उन्होंने कहा:
“यत्रभूमि तत्र गृहम्… जहां मातृभूमि है, वही घर है। और आपकी मातृभूमि आज आपका स्वागत करती है।”
उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से आग्रह किया कि वे राजस्थान में उद्योग एवं निवेश के बढ़ते अवसरों का लाभ लें।
राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर तेज गति से काम कर रही हैं और यह राज्य में निवेश करने का सबसे उपयुक्त समय है।
उन्होंने कहा:
“अगर राजस्थान में काम करने का कोई सही समय है, तो वही समय अभी है।”
राठौड़ ने बताया कि पिछले Rising Rajasthan Summit में हुए 35 लाख MOU में से
7 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश धरातल पर उतर चुका है।
उन्होंने इसे राजस्थान की तेजी से बढ़ती औद्योगिक क्षमता का प्रमाण बताया।
राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार प्रधानमंत्री मोदी के विकास मंत्र — Reform, Perform और Transform — को आधार बनाकर काम कर रही है।
औद्योगिक और आर्थिक सुधारों पर ध्यान देते हुए सरकार का लक्ष्य राजस्थान को निवेश के लिए सबसे सरल और उपयुक्त प्रदेश बनाना है।
राठौड़ ने सम्मेलन में कई प्रमुख उपलब्धियाँ गिनाईं:
टेक्सटाइल पॉलिसी
डाटा पॉलिसी
इंडस्ट्रियल पार्क पॉलिसी
GCC पॉलिसी
राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में न जमीन की कमी है और न इच्छाशक्ति की।
सरकार निवेशकों के लिए हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रवासी राजस्थानियों से संवाद को और प्रभावी बनाने के लिए
मुख्यमंत्री ने Domestic & Overseas Rajasthani Department की घोषणा की है।
इस विभाग का उद्देश्य है:
प्रवासी राजस्थानियों से निरंतर संवाद बनाए रखना
निवेश और उद्योग प्रस्तावों पर तेज़ कार्रवाई
राज्य में Ease of Doing Business को और सरल बनाना
राठौड़ ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी राज्य की ताकत हैं।
उनकी बुद्धिमत्ता, अनुभव और योगदान से राजस्थान एक ग्लोबल आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
राठौड़ ने कहा:
“परंपरा, पराक्रम और प्रगति वाला राजस्थान आप सबका स्वागत करता है।”
उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से राज्य के विकास में योगदान देने का आह्वान किया