राज्यपाल बागडे बोले—‘लोक’ सर्वोपरि, इसलिए नया नाम ‘लोकभवन’ ‘राजभवन’ कहलाएगा ‘लोकभवन’, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के निर्देश पर अधिसूचना जारी
Tuesday, 02 Dec 2025 02:30 am

Golden Hind News

Rajasthan News: राजस्थान में अब ‘राजभवन’ को नया नाम मिल गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के निर्देश पर जारी अधिसूचना के बाद अब यह भवन ‘लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा। यह बदलाव 1 दिसंबर 2025 से प्रभावी हो गया है।

राजस्थान देश का नौंवा राज्य बन गया है, जिसने अपने राजभवन का नाम बदलकर ‘लोकभवन’ किया है।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस निर्णय को औपनिवेशिक सोच से मुक्ति और भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों की ओर अग्रसर होने का महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है और संविधान की उद्देशिका ‘हम भारत के लोग’ से आरंभ होती है। ऐसे में ‘लोक’ की भूमिका को सशक्त करने के उद्देश्य से यह नाम परिवर्तन अधिक सार्थक है।

अधिसूचना जारी होने के बाद अब सभी शासकीय दस्तावेज़ों, संवादों और पहचान चिह्नों में ‘राजभवन’ की जगह ‘लोकभवन’ का ही उपयोग किया जाएगा।