
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए जयपुर और कोयम्बटूर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह रेल सेवा दिसंबर महीने में दो-दो ट्रिप के लिए विशेष रूप से चलाई जाएगी, जिससे दक्षिण भारत आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक (2 ट्रिप)
हर गुरुवार दोपहर 2:30 बजे कोयम्बटूर से रवाना
शनिवार दोपहर 1:25 बजे जयपुर पहुंचेगी
21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक (2 ट्रिप)
हर रविवार रात 10:05 बजे जयपुर से रवाना
बुधवार सुबह 8:30 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी
तिरुप्पूर, ईरोड, सेलम, जोलारपेट्टे, काटपाडी, रेणिगुंटा, कडपा, यर्रगुंटला, गुत्ती, डोन, कर्नूल सिटी, गदवाल, महबूबनगर, काचीगुडा, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, मुदखेड, नांदेड़, पूर्णा, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर और किशनगढ़।
इस विशेष रेल सेवा में कुल 20 डिब्बे होंगे—
7 थर्ड AC
4 थर्ड AC इकोनॉमी
7 सेकंड स्लीपर
2 पावर कार