शेखावाटी की धरोहर, संस्कृति और पर्यटन को मिलेगी नई पहचान शेखावाटी फाउंडेशन और राजस्थान फाउंडेशन ने शेखावाटी की धरोहर, संस्कृति और पर्यटन को नई पहचान दिलाने का लिया संकल्प
Monday, 08 Sep 2025 13:00 pm

Golden Hind News

राष्ट्रीय महामंत्री गजानंद शर्मा ने बताया कि राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर (नॉर्थ ईस्ट) के अध्यक्ष एवं प्रख्यात उद्योगपति, समाजसेवी और भामाशाह रतन शर्मा के जयपुर आगमन पर शेखावाटी फाउंडेशन परिवार की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तथा शेखावाटी की धरोहर, संस्कृति और पर्यटन को नई पहचान दिलाने का लिया संकल्प I शेखावाटी की पुण्यभूमि रतनगढ़ से निकलकर आज नॉर्थ ईस्ट भारत के सबसे बड़े व्यवसायियों में शुमार रतन शर्मा ने सदैव समाज सेवा, राजनीति और लोककल्याण को अपना ध्येय बनाया है। उनका जयपुर आगमन पूरे शेखावाटी फाउंडेशन परिवार के लिए गौरव और हर्ष का विषय रहा।

स्वागत समारोह में रतन शर्मा ने भावुक शब्दों में कहा

“मैं भी शेखावाटी का हूँ। भविष्य में मेरे लायक जो भी आदेश होगा, तन-मन-धन से आपके साथ खड़ा रहूँगा। शेखावाटी के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूँगा। ”उन्होंने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही गुवाहाटी में शेखावाटी फाउंडेशन का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठन की शक्ति, एकता और गौरव का परिचय संपूर्ण देश को कराया जाएगा। राष्ट्रीय संयोजक हरि शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान फाउंडेशन और शेखावाटी फाउंडेशन ने मिलकर यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में दोनों संस्थाएँ संयुक्त रूप से शेखावाटी की संस्कृति, कला, हवेलियों, बावड़ियों और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं पर्यटन विकास पर कार्य करेंगी। इसके लिए विशेष योजनाएँ बनाई जाएँगी ताकि शेखावाटी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन की नई पहचान दिलाई जा सके।

इस दौरान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे 

शेखावाटी के परम आदरणीय समाजसेवी एवं भामाशाह सीताराम अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री गजानंद शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक हरि शर्मा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, राष्ट्रीय  प्रभारी पशुपति कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सह प्रभारी गिरधारी कैसोट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर भाटी, राष्ट्रीय सचिव जयसिंह भागसरा, कार्यकारिणी सदस्य एस.पी. यादव, प्रदेश महामंत्री राकेश लाटा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।