
सुबह से ही भक्तों का मंदिर परिसर में आना शुरू हो गया। जैसे ही भजनों की प्रस्तुतियां प्रारंभ हुईं—
“अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम”
“नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”
“यशोदा मैया दे दे बधाई”
मंदिर का वातावरण उल्लास से भर उठा। देशभर में प्रसिद्ध कलाकार छोटू सिंह रावणा और अमित नामा ने अपनी सुरीली गायकी से उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया।
नंदोत्सव में महिलाओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही। पारंपरिक वेशभूषा में आई महिलाओं ने भजनों की धुन पर नृत्य भी किया। पूरे कार्यक्रम में पुष्पवृष्टि होती रही और प्रसाद वितरण से वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर महिला पत्रकारों का सम्मान कर समाज में उनके योगदान की सराहना की।
नंदोत्सव में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से –
विधि एवं क़ानून मंत्री जोगाराम पटेल
हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य
सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा
आदर्श नगर विधानसभा प्रत्याशी रवि नैय्यर
किशनपोल विधानसभा प्रत्याशी चंद्रमोहन बँटवाडा
जयपुर शहर सह प्रभारी नरेश बंसल
जयपुर हेरीटेज मेयर कुसुम यादव
जयपुर ग्रेटर मेयर श्रीमती सौम्या गुर्जर
प्रदेश प्रवक्ता अपूर्वा सिंह
महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री जयश्री
इसके साथ ही भाजपा शहर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि नंदोत्सव केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह समाज में भाईचारे और संस्कृति को बढ़ावा देने का अवसर है। उन्होंने कहा—
"यह उत्सव हमें भगवान कृष्ण के आदर्शों और उनके बालपन की लीलाओं की याद दिलाता है। भाजपा परिवार हर साल इस आयोजन को और भव्य रूप देने का संकल्प लेता है।"
नंदोत्सव के दौरान मंच पर कलाकारों की भक्ति प्रस्तुतियों के साथ-साथ भजनों पर थिरकते श्रद्धालु, पुष्पवृष्टि से आच्छादित मंदिर प्रांगण और चारों ओर गूंजते "जय कन्हैया लाल की" के जयकारे, इस आयोजन को अविस्मरणीय बना गए।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। गोविंददेव जी मंदिर का प्रांगण देर रात तक भक्ति और आनंद से सराबोर रहा।