
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत हुई है. जिस बिल के कारण डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क से तनातनी हुई, उस पर अमेरिकी संसद ने मुहर लगा दी है. जी हां, अमेरिकी राष्ट्रपति का महत्वाकांक्षी ‘वन बिग ब्यूटिफुल बिल’ अमेरिकी संसद से पास हो गया है. वन बिग ब्यूटिफुल बिल को टैक्स छूट और व्यय कटौती विधेयक के नाम से जाना जाता है.दरअसल, रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों के समर्थन से अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 4,500 अरब डॉलर के कर छूट और व्यय कटौती विधेयक को गुरुवार को पारित कर दिया. प्रतिनिधि सभा से पहले इस बिल को सीनेट से मंजूरी मिल चुकी है
विरोध के बावजूद अमेरिकी संसद, जिसे कांग्रेस भी कहते हैं, में ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पास हो गया है। अब यह राष्ट्रपति ट्रंप के पास जाएगा, जिस पर उनके हस्ताक्षर करने के बाद यह एक आधिकारिक कानून बन जाएगा। ट्रंप, आज, यानी कि 4 जुलाई को इस बिल पर हस्ताक्षर करेंगे। 4 जुलाई को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
वन बिग ब्यूटीफुल बिल क्या है
'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' अमेरिका के लिए ट्रंप का एक प्रमुख महात्वाकांक्षी बजट समाधान बिल है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की दूसरी अवधि की घरेलू नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें टैक्स कटौती और इसकी पॉलिसी में बदलाव, रक्षा और सीमा सुरक्षा के लिए खर्च में वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों में कटौती और अन्य कई प्रावधान शामिल है।
अमेरिकी संसद में बिग ब्यूटीफुल बिल हुआ पास, आज बिल पर साइन करेंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बड़ी जीत हासिल हुई है. गुरुवार देर रात ट्रंप के चार्चित वन बिग ब्यूटीफुल बिल को अमेरिकी संसद ने पास कर दिया है. संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बिल के समर्थन में 218 और विरोध में 214 वोट मिले. दो दिन पहले यह बिल सिनेट से यह बिल 50-51 के मामूली अंतर पास हुआ था. आज अमेरिका स्वतंत्रता दिवस है और इस खास मौके पर ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बिल पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसके बाद यह कानून बन जाएगा.