इजराइल-ईरान के बीच जंग के 12वें दिन यानी मंगलवार को सीजफायर हो गया। दोनों देशों ने इस जंग में अपनी ज तेहरान हिल गया नेतन्याहू का दावा- इजराइल की ऐतिहासिक जीत, ईरान बोला- न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं करेंगे बंद
Tuesday, 24 Jun 2025 02:30 am

Golden Hind News

इजराइल-ईरान के बीच जंग  12वें दिन, यानी मंगलवार को सीजफायर हो गया। दोनों देशों ने इसकी पुष्टि की है और साथ ही इस जंग में अपनी जीत का दावा किया। इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ इजराइल ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जो पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा- हम शेर की तरह उठे और हमारी दहाड़ ने तेहरान को हिला दिया। दूसरी तरफ ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उनका देश न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद नहीं करेगा। उन्होंने कहा- 'हमने इस तकनीक को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। हमारे वैज्ञानिकों ने बलिदान दिए हैं।' ईरान की राजधानी तेहरान में कल विक्ट्री सेलिब्रेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने सबसे पहले मंगलवार तड़के 3:30 बजे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों देशों में सीजफायर की जानकारी दी थी। 

 

ईरानी विदेश मंत्री बोले- न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद नहीं करेंगे 

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का कहना है कि उनका देश न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमने इस तकनीक को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। हमारे वैज्ञानिकों ने इसके लिए भारी बलिदान दिए, कुछ ने तो अपनी जान गंवाई।अराघची ने कहा- हमारे लोगों ने इसके लिए कई मुश्किलें झेलीं और इस मुद्दे पर हम पर युद्ध थोपा गया। यह तय है कि ईरान में कोई भी यह तकनीक नहीं छोड़ेगा। 

ईरानी संसद स्पीकर बोले- जंग में हमारी जीत हुई 

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर घालिबाफ ने इजराइल के खिलाफ जंग के खात्मे को ईरान की जीत बताया। घालिबाफ ने कहा- दुश्मन की मांगे माने बिना उसे हमले रोकने के लिए मजबूर करना हमारी जीत है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के न्यूक्लियर और मिसाइल प्रोग्राम को लेकर दुश्मन की मांगें नहीं मानी गईं। घालिबाफ ने चेतावनी दी कि ईरान किसी भी नए हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है और उंगली ट्रिगर पर रखे हुए है।