
राजस्थान में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. राजस्थान की भजनलाल सरकार ने रविवार को कुल 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. कार्मिक विभाग की ओर से जारी की गई लिस्ट में कुल 62 अधिकारियों को तबादला हुआ है और 21 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस लिस्ट के आने के साथ ही कई जिलों में कलेक्टर भी बदल गए हैं, जैसे 2014 बैच के आईएएस अफसर कमर उल जमान चौधरी को भरतपुर का कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है. कार्मिक विभाग की ओर जारी किए ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार , आईएएस सुबोध अग्रवाल को राजस्थान वित्त निगम जयपुर के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा IAS अखिल अरोड़ा को जयपुर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी का एसीएस बनाया गया है. इसके पहले वे वित्त विभाग में कार्यरत थे. वहीं अर्पणा अड़ोड़ा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं पंचायती राज विभाग का दायित्व सौंपा गया है. इससे पहले ये वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थी.
अमिताभ शर्मा
अमिताभ शर्मा उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव थे, उन्हें अब ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वित्त विभाग में कार्यरत देवाशीष सृष्टि को नगर विकास एवं आवास विभाग में भेजा गया है.वहीं रवि जैन को स्वायत्त शासन विभाग भेजा गया है.इससे पहले वे पर्यटन विभाग संभाल रहे थे. जयपुर ग्रेटर निगम की आयुक्त रुक्मणि रियार को पर्यटन विभाग में आयुक्त पद पर तैनात किया गया है. वहीं रिश्वत के आरोप में एपीओ किए गए आईएएस हनुमान माल ढाका को करीब दो महीने बाद सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है सरकार ने उन्हें विभागीय जांच निदेशक के पद पर नियुक्त किया है. ढाका पर दूदू कलेक्टर रहते हुए लैंड कन्वर्शन के बदले 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है. इसको लेकर एफआईआर दर्ज कर उनके कार्यालय पर छापा भी मारा था और 27 अप्रैल को सरकार ने उन्हें एपीओ कर दिया था. अब उन्हें नई जिम्मेदारी मिल गई है.
गहलोत सरकार के समय गृह विभाग जमे आईएएस अधिकारी आनंद कुमार को होम से हटा दिया गया है. पूर्ववर्ती गहलोत सरकार आनंद को अक्टूबर 2022 में गृह विभाग में लाई थी. इसके बाद भजनलाल सरकार ने उन्हें एसीएस होम की कमान सौंपी थी. अब एसीएस फॉरेस्ट बनाया गया है. वहीं, 5 साल तक वित्त विभाग में रहे IAS अखिल अरोड़ा का तबादला करके जलदाय विभाग में ACS की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव रहे कुलदीप रांका को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग से उच्च और तकनीकी शिक्षा के ACS की जिम्मेदारी दी गई. आईएएस अपर्णा अरोड़ा को सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में ACS बनाया गया है.
11 जिलों के कलेक्टर बदले
राज्य सरकार ने फलौदी, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, झुंझुनू, कोटपूतली-बहरोड़, टोंक, डीडवाना-कुचामन, भरतपुर, कोटा, राजसमंद और ब्यावर जिलों में कलेक्टरों के तबादले किए हैं। यह फैसला प्रशासनिक कसावट और जिला स्तर पर बेहतर संचालन के उद्देश्य से लिया गया है।
इसके अलावा ऊर्जा, यूडीएच और स्वायत्त शासन विभाग में बदलाव किए गए हैं। अजिताभ शर्मा को उद्योग विभाग से स्थानांतरित कर ऊर्जा विभाग में प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। देवाशीष पृष्टि को वित्त (बजट) से हटाकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। रवि जैन को पर्यटन विभाग से हटाकर स्वायत्त शासन विभाग का सचिव बनाया गया है।
कार्मिक विभाग की जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट में कई ऐसे आईएएस अफसरों के नाम हैं, जो लंबे समय से एक ही विभाग जमे हुए थे. यहां तक उन्हें गहलोत सरकार के समय उस विभाग में जिम्मेदारी दी गई थी.
इन जिलों को मिले नए कलेक्टर
कमर उल जमान चौधरी- भरतपुर जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट
पीयूष समरिया- कोटा कलेक्टर और मजिस्ट्रेट
प्रियंका गोस्वामी- कोटपूतली बहरोड़ कलेक्टर और मजिस्ट्रेट
अरुण कुमार हसीजा- राजसमंद कलेक्टर और मजिस्ट्रेट
काना राम- सवाई माधोपुर, जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट
कल्पना अग्रवाल- टोंक जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट
कमल राम मीणा- ब्यावर जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट
श्वेता चौहान- फलौदी जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट
महेंद्र खड़गावत- डीडवाना कुचामन जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट