
बलूचिस्तान की आज़ादी की मांग ने एक नया मोड़ ले लिया है. बलूच नेता मीर यार बलूच ने सोशल मीडिया पर बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आज़ाद घोषित करते हुए भारत और संयुक्त राष्ट्र से अपील की है. बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट के कमांडर चीफ डॉ. अल्लाह नजर बलूच कहते हैं, 'हमें पाकिस्तान से आजादी चाहिए। भारत इसमें हमारी मदद करे। वो बस हमें हथियार दे दे, हम आजादी खुद ले लेंगे।'
'पाकिस्तानी सेना सबसे ज्यादा कत्लेआम कर रही, हमें गद्दार बता रही'
बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट के कमांडर चीफ डॉ. अल्लाह नजर बलूच का कहना है कि पाकिस्तान को पंजाब स्टेट के लोग और सेना चला रही है। बलूच कौम अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रही है। ये लड़ाई देखकर वो घबरा गए हैं। यहां आर्मी ने सरफराज बुगती को चीफ मिनिस्टर बना रखा है। वे कहते हैं, ‘आर्मी ने एक गलत नैरेटिव चलाया कि बलूच के लोग पंजाब के लोगों को मारते हैं। जबकि सेना यहां गरीब बलूचों को आए दिन मार रही है। इन लोगों ने पाकिस्तान बनाने वाले लियाकत अली को मार डाला, संविधान लाने वाले भुट्टो को फांसी पर चढ़ाकर मार दिया। इन्होंने पंजाब के लोगों और नेताओं को भी नहीं छोड़ा। ‘अब ये हमारे खिलाफ नैरेटिव बना रहे हैं कि हम आम पंजाबियों को मारते हैं और हम गद्दार हैं। सबसे ज्यादा कत्लेआम तो ये कर रहे हैं। हमारी जमीन पर कब्जा कर रखा है और अब हमें मार रहे हैं। पाकिस्तान की बदमाश आर्मी देश को गुमराह करने के लिए भारत को अपना दुश्मन बताती है और उसकी आड़ में बलूचिस्तान में नरसंहार कर रही है।‘ एक महीने में हमारे 151 लोग गायब हो गए ,वहीं, 23 लोगों की हत्या कर दी गई ।
.भारत से अपील- आप हमारी मदद करें
डॉ. अल्लाह नजर बलूच इंडिया से अपील करते हुए कहते हैं, ‘भारत ने बांग्लादेश को आजाद कराते वक्त 1971 में पाकिस्तान आर्मी को हराया था। पाकिस्तान के 93 हजार जवानों ने सरेंडर किया था। उनसे मिली 93 हजार बंदूकें हमें 10-10 गोलियों के साथ दे दो, हम आजाद हो जाएंगे। हमें न तो मिसाइल की जरूरत है, न ही तोप की जरूरत है। हम उन हथियारों से ही इस आर्मी को हरा देंगे। ‘ डॉ. अल्लाह नजर बलूच आगे कहते हैं, ‘पाकिस्तान की आर्मी अपने लोगों को मरवाती है। फिर बलूचिस्तान के लोगों को आतंकवादियों के तौर पर बदनाम करती है। ये आर्मी गलत नैरेटिव चलाती है कि इंडिया और ईरान इनकी मदद कर रहे हैं। इंडिया और ईरान अगर हमारी मदद करते तो हम पहले ही आजाद हो जाते। इसलिए मेरी अपील है कि इंडिया और ईरान हमारी मदद करें।‘
संयुक्त राष्ट्र से अपील - पाकिस्तान की ISI को आतंकी संगठन घोषित करे दुनिया
डॉ. बलूच नेता कहते हैं ‘इस आर्मी ने अफगानिस्तान, बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और कहां-कहां लोगों को नहीं मारा। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI पूरी दुनिया में आतंकवाद फैला रही है। हमारी दुनिया से अपील है कि ISI को आतंकी घोषित करे। ये एक ऐसा नासूर है, जो अब कैंसर बन गया है।‘ बलूच आगे कहते हैं, ने संयुक्त राष्ट्र से भी अपील की है. उन्होंने कहा है कि UN अपनी शांति सेना तुरंत बलूचिस्तान भेजे और पाकिस्तान की फौज को हमारी जमीन, समंदर और एयरस्पेस से बाहर निकाले. उन्होंने मांग की कि पाकिस्तानी सेना की सभी संपत्तियां बलूचिस्तान को सौंपी जाएं और सभी गैर-बलूच सैनिक, ISI और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत क्षेत्र छोड़ें.