
जोधपुर के उम्मेद सागर बांध के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त रुख अपनाया है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान, 150 से अधिक अवैध निर्माणों को हटाया गया, जिनमें कच्चे और पक्के दोनों तरह के निर्माण शामिल थे,प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई बांध की जल संरक्षण क्षमता को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। यह कार्रवाई राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई है, जिसमें कैचमेंट एरिया पर अतिक्रमण को वैध नहीं ठहराया गया था. प्रशासन ने 10 जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, इस दौरान, कुछ लोगों ने विरोध भी किया।
पुलिसकर्मियों को तैनात किया
पिछले हफ्ते 9 जून को हुई कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस, जेसीबी चालकों पर पथराव कर दिया था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 108 लोगों को डिटेन और 25 गिरफ्तार किए थे। इस बार प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया। एक दर्जन से ज्यादा JCB मशीनें भी मौके पर पहुंचीं। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान निगम की 10 जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। डिस्कॉम की एडीसीपी सुनील के पंवार ने बताया- मौके पर 3 एडीसीपी, 3 ACP, 10 SHO सहित 300 पुलिसकर्मियों का जाब्ता लगाया गया है। इसके अलावा RAC का अतिरिक्त जाब्ता भी लगाया गया है। मौके पर कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई जा रही है।
हाईकोर्ट ने अतिक्रमण के खिलाफ याचिका खारिज की थी
‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में की जा रही थी, जिसने हाल ही में अतिक्रमण के खिलाफ याचिका खारिज की थीस्थानीय निवासियों में कार्रवाई को लेकर तनाव था, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखा। प्रशासन का कहना है कि बांध की जल संरक्षण क्षमता को बचाने के लिए यह कदम जरूरी है। कार्रवाई के दौरान कुछ अतिक्रमण ढहाए गए, और आगे भी अभियान जारी रहेगा।