
जयपुर एयरपोर्ट एयर अरेबिया की फ़्लाइट में यात्रियों को उस समय परेशान होना पड़ा, जब तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट लेट हो गई. एयर अरेबिया की फ्लाइट संख्या जी9-436 जयपुर एयरपोर्ट से सोमवार 4:45 सुबह रवाना होनी थी. शारजाह रवाना होने के लिए फ़्लाइट जैसे ही तैयार हुई, तकनीकी खराबी आ गई. जिसकी वजह से रुक गई. यात्रियों की बोर्डिंग के बाद फ्लाइट रनवे पर चली गई थी.
दुबई से जयपुर आ रही फ्लाइट में यात्रियों को झेलनी परेशानी पड़ी थी. एयर इंडिया विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आई थी. दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंटरनेशनल फ्लाइट IX 196 में निर्धारित समय 7:25 बजे दुबई से रवाना होने वाली थी, लेकिन उड़ान में देरी हुई थी.
लंदन से टेकऑफ करने के बाद फ्लाइट 2 घंटे बाद लौटी
लंदन से चेन्नई आ रही ड्रीमलाइनर 787-8 से संचालित ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA35 तकनीकी खराबी (फ्लैप फेल) के कारण डोवर के पास चक्कर लगाकर हीथ्रो लौट गई। ब्रिटिश एयरवेज ने फ्लाइट का टेकऑफ टाइम, पैसेंजर और क्रू की संख्या और लैंडिंग से पहले विमान के हवा में रहने का समय नहीं बताया है। हालांकि, लाइव फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के अनुसार ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA35 को रविवार दोपहर 12:40 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 3.30 बजे चेन्नई पहुंचना था। फ्लाइट ने दोपहर 1.16 बजे टेकऑफ किया और एयरपोर्ट लौटने से पहले करीब दो घंटे तक हवा में रही।