हादसे में 15 डॉक्टर्स के घायल होने की भी खबर अहमदाबाद प्लेन क्रेश: गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी का निधन
Thursday, 12 Jun 2025 02:30 am

Golden Hind News

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया. विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है।

एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई। जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल में लगातार एंबुलेंस पहुंच रहीं

अहमदाबाद सिविल अस्पताल में लगातार एंबुलेंस पहुंच रहीं विमान हादसे में घायलों का इलाज जारी अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। विमान जिस बिल्डिंग से टकराया उसमें डॉक्टर्स रहते हैं। हादसे में 15 डॉक्टर्स के घायल होने की भी खबर है।